लखनऊ। देशभर में होली की धूम मची है। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। गुरुवार को होलिका दहन पर एसपी कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। हर जगह पुलिस तैनात है।
46 साल बाद कार्तिकेय मंदिर में होली मनाई जा रही है। सड़कों पर जुलूस निकाला जा रहा है। मैदान में सीओ अनुज चौधरी जुलूस में हिन्दुओं के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। स्वयं सीओ अनुज चौधरी जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं।
सीओ अनुज चौधरी गली-गली घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ शांतिपूर्वक हो रहा है। होली खेली जा रही है, कुछ देर बाद लोगों को नमाज पढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
संभल में हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।
गौरतलब है कि संभल के सीओ अनुज चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर कहा था कि नमाज तो साल में 52 दिन तक पढ़ी जाती है जबकि होली साल में एक बार आती है। अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वह घर में बैठ जाएं, होली पर बाहर न निकलें।
सीओ के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अनुज ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। वो पहलवान हैं, डरेंगे थोड़ी न।
*#WATCH | उत्तर प्रदेश के संभल में #Holi का जुलूस निकाला जा रहा है। pic.twitter.com/0T3i9oaC2j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2025
संभल में मस्जिद के सामने डीजे संग होली का जश्न, सुरक्षा चाक-चौबंद
सिकंदर का खतरा टला, अब सुनील शेट्टी-अजय देवगन को बॉबी देओल देंगे टक्कर!
ज़ेलेंस्की का बड़ा आरोप, बोले- पुतिन युद्धविराम को कर रहे हैं Manipulate
46 साल बाद संभल में होली का जुलूस: रंगों में डूबा शहर, सुरक्षा में मुस्तैद प्रशासन
होली के दिन दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा धमाका: अक्षर पटेल बने IPL 2025 के कप्तान
दुनिया मजाक उड़ाती है : अक्षर-जडेजा से तुलना पर क्यों भड़के पाकिस्तानी क्रिकेटर?
27 साल से होली पर घर नहीं गए, यूपी पुलिस के जवान का दर्दनाक VIDEO
IPL 2025: अक्षर पटेल बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, मिली बड़ी जिम्मेदारी
झाँसी में द केरल स्टोरी का सच! नाबालिग हिन्दू लड़की को बहकाकर रोजा रखने को कहा
रेलवे स्टेशन पर रील बना रही लड़की को अंकल ने भगाया, फिर हुआ ये...