न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन होली के रंग में रंगे, गमछा डालकर चलाई पिचकारी!
News Image

भारत समेत पूरी दुनिया में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग देशों से रंग-बिरंगे वीडियो सामने आ रहे हैं।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह होली खेलने का आनंद ले रहे हैं।

वीडियो न्यूजीलैंड के इस्कॉन मंदिर का है, जहां गुरुवार (13 मार्च) को होली समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री लक्सन वहां होली खेलने पहुंचे थे।

वीडियो में, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन देसी अंदाज में लोगों के साथ होली खेलते दिख रहे हैं। वे लोगों पर रंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान लोगों ने खूब मस्ती की और एक-दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई। वीडियो के बैकग्राउंड में शंखध्वनि भी सुनी जा सकती है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इस दौरान गले में फूलों की माला पहन रखी थी और कंधे पर पूरे देसी स्टाइल में गमछा डाल रखा था, जिस पर हैप्पी होली लिखा हुआ था।

भारत का रंगों का त्योहार होली और दीपावली आज इंटरनेशनल त्योहार के रूप में मनाए जाते हैं।

अमेरिका, कनाडा, मॉरिशस, फिजी, गुयाना, नेपाल, न्यूजीलैंड समेत दुनिया के जिस भी देश में भारतीय समुदाय के लोग हैं, उन सभी जगहों पर पूरे धूमधाम से भारत के त्योहार मनाए जा रहे हैं।

इस्कॉन संस्था से जुड़े लोग भारतीय संस्कृति से भी जुड़ रहे हैं और इस्कॉन दुनियाभर के मंदिरों में होली का आयोजन करती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

काला चश्मा पहने योगी: क्या मोदी भी पहचान पाएंगे बुलडोजर बाबा का ये रूप?

Story 1

विभाजनकारी ताकतें राम मंदिर की विरोधी: गोरखपुर में नरसिंह शोभायात्रा में CM योगी का उद्घोष

Story 1

मेट्रो टिकट काउंटर पर ठगी का आरोप! महिला का वायरल वीडियो

Story 1

होली और जुमा का संगम: जश्न के बाद मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज

Story 1

द डिप्लोमैट : जॉन अब्राहम की फिल्म को दर्शकों ने सराहा, इंटरनेट पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

Story 1

IPL 2025: हार्दिक बाहर, सूर्यकुमार कप्तान, मुंबई इंडियंस की पहले मैच की प्लेइंग 11!

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद बीसीसीआई का बड़ा फैसला, 26 वर्षीय खिलाड़ी पर 2 साल का प्रतिबंध

Story 1

इस होली, ये प्रैंक वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे!

Story 1

लाहौर के कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनी होली, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Story 1

वडोदरा: नशे में धुत रईसजादों की बेकाबू कार ने ली महिला की जान, 7 घायल