पूरा भारत आज होली के रंगों में डूबा है। हर तरफ खुशी और उत्साह का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होली के अवसर पर एक अलग ही रूप में दिखाई दिए। उनका ये नया अवतार देखकर विपक्ष भी हैरान है।
काले चश्मे पहने योगी आदित्यनाथ होली मनाने गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया और सबके साथ मिलकर होली खेली। उनका ये चश्मे वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म के पास पर्वों और त्योहारों की जितनी समृद्ध परंपरा है, उतनी दुनिया में किसी और धर्म के पास नहीं है। उन्होंने दोहराया कि सनातन धर्म का उद्घोष है - यतो धर्मस्ततो जय: ।
मुख्यमंत्री ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि होली का संदेश है - एकता से ही अखंड रहेगा देश । उन्होंने प्रदेशवासियों को रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह रंग, उमंग, उत्साह और समता, समरसता, सौहार्द वाली होली है, जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
*होली का है एक संदेश- एकता से ही अखंड रहेगा देश
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025
रंग, उमंग, उत्साह वाली होली
समता, समरसता, सौहार्द वाली होली
असत्य पर सत्य की विजय की होली
प्रदेश वासियों को रंगोत्सव की पुनश्च शुभकामनाएं! pic.twitter.com/Yqzb5hdBWM
बीसीसीआई को मिला नया जर्सी प्रायोजक, 579 करोड़ रुपये का हुआ करार!
इजरायल के खिलाफ मुस्लिम उम्मा की रक्षा के लिए पाकिस्तान की परमाणु चेतावनी!
शाहिद अफरीदी के बोल: मोदी सरकार पर हमला, राहुल गांधी की तारीफ!
सूर्यकुमार यादव को लाइव टीवी पर मोहम्मद यूसुफ ने दी गाली, विवाद बढ़ा
आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 16 सितंबर तक मौका!
ट्रेन के AC डिब्बे में महिला का सिगरेट पीना: यात्रियों ने रोका, मचा बवाल
डॉगी से मस्ती पड़ी भारी, गैंग के साथ मिलकर पलटा दांव!
बांका में बेवफाई का दर्दनाक अंत: पति ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या
दुकानदार का ज़बरदस्त जुगाड़: मिनटों में बनाया iPhone 17 Pro Max!
जलवायु संकट से बचाने वाला कल्पवृक्ष : मुंबई में बांस पर महासम्मेलन