उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में अनुसूचित जाति के दो नाबालिग बच्चों को इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एजाज खान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।
पीड़ित बच्चे सगे भाई हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 6 और 12 साल है। आरोप है कि एजाज खान ने इन दोनों का खतना भी करवा दिया। उसने बच्चों के पिता पर भी मुस्लिम बनने का दबाव डाला था।
यह घटना रामपुर जिले के शाहबाद थानाक्षेत्र की है। 6 मार्च, 2025 को वाल्मीकि समुदाय के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत में बताया गया कि उनका भतीजा मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। कुछ दिन पहले एजाज खान नाम का एक व्यक्ति उनके घर आया और खुद को ठेकेदार बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
वाल्मीकि परिवार एजाज की बातों में आ गया। एजाज उन्हें रामपुर के ही दूसरे थानाक्षेत्र में ले गया। आरोप है कि वहीं एजाज ने पीड़ित के दोनों बेटों को इस्लाम कबूल करवा दिया और उनका खतना भी करवा डाला।
बच्चों के पिता को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने एजाज का विरोध किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एजाज ने बच्चों के पिता पर भी हिन्दू धर्म त्याग कर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया, और लालच भी दिया।
पीड़ित परिवार एजाज की बातों में दोबारा नहीं आया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने एजाज पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118 (2) के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
फरार एजाज को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले की जाँच जारी है।
यह ध्यान देने योग्य है कि रामपुर, मुरादाबाद मंडल में आता है। मुरादाबाद में भी वाल्मीकि समुदाय की एक नाबालिग पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बंधक बनाए जाने के दौरान उसे एक मौलाना ने इस्लाम कबूलने के लिए कहा था।
*#एसपी_रामपुर के निर्देशन थाना शाहबाद #RampurPolice द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के अभियोग मे वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।#UPPolice pic.twitter.com/K9EA1OGBpk
— Rampur police (@rampurpolice) March 11, 2025
नीतीश कुमार भंगेड़ी ? राबड़ी देवी का गंभीर आरोप, विधानसभा में मचा हड़कंप
उत्तर भारत की महिलाओं पर मंत्री का विवादित बयान, मचा हड़कंप!
चलती ट्रेन की छत पर स्टंट: दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत
भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना: अपने गिरेबां में झांके
देहरादून हिट एंड रन: मर्सिडीज से मजदूरों को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुले नाम और काम!
दिल्ली कैपिटल्स: कप्तान के नाम का खुलासा कल सुबह 9:30 बजे!
जहां से आए हैं, वहीं चले जाएं : शेख हसीना की वापसी का दावा, आवामी लीग नेता ने यूनुस को दी चेतावनी
धर्म बदलने का दबाव: पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया का अमेरिका में छलका दर्द
दिल्ली: कनॉट प्लेस के Bikkgane बिरयानी रेस्तरां में भीषण आग, 6 झुलसे
ट्रंप टॉवर पर हंगामा: कौन है महमूद खलील, जिसके लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग?