स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपनी आईसीसी ट्रॉफी की संख्या में इजाफा किया, लेकिन यह जीत कई देशों को रास नहीं आ रही है। खासतौर पर पाकिस्तान, जो भारत की जीत को जायज नहीं ठहरा रहा और लगातार सवाल उठा रहा है।
अब वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने भी आईसीसी पर भारत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है और भारत की जीत पर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, 29 साल बाद पाकिस्तान को किसी आईसीसी ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई थी, लेकिन भारत ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ, लेकिन बाद में यह फैसला लिया गया कि भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। इसी वजह से कई लोगों का मानना है कि भारत को जीत केवल दुबई की वजह से मिली है, क्योंकि टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले हैं।
एंडी रॉबर्ट्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, कुछ तो होना ही चाहिए... भारत के पास सब कुछ नहीं हो सकता। आईसीसी को कभी-कभी भारत को मना कर देना चाहिए। पिछले साल के टी20 विश्व कप में भारत को बढ़त मिली थी, क्योंकि उन्हें पहले से पता था कि उनका सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा (गुयाना में)। चैंपियंस ट्रॉफी में, भारत को बिल्कुल भी यात्रा नहीं करनी पड़ी। एक टीम टूर्नामेंट के दौरान यात्रा कैसे नहीं कर सकती?
उन्होंने आगे कहा, यह उचित नहीं है, यह क्रिकेट नहीं है। खेल का मैदान एक समान होना चाहिए। मुझे पता है कि भारत से बहुत सारा पैसा आता है, लेकिन क्रिकेट एक राष्ट्र का खेल नहीं होना चाहिए। अब यह एक राष्ट्र की प्रतियोगिता की तरह लग रहा है और खेल का मैदान एक समान नहीं है। मेरे लिए, आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड का प्रतिनिधित्व करता है। भारत सब कुछ तय करता है। अगर कल भारत कहता है, सुनो, कोई नो-बॉल और वाइड नहीं होनी चाहिए, तो मेरे हिसाब से, आईसीसी भारत को संतुष्ट करने का कोई रास्ता खोज लेगा।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मिलर ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने साफ कह दिया था कि वह फाइनल में भारत को सपोर्ट नहीं करने वाले हैं। वहीं पाकिस्तान लगातार भारत की जीत पर सवाल खड़ा कर रहा है।
भारत ने धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 12 साल बाद यह खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने फाइनल में 4 विकेट से न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर तीसरी बार यह खिताब जीता है।
Andy Roberts! pic.twitter.com/zB2ma30KMX
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) March 12, 2025
राहुल द्रविड़ का जुनून: बैसाखी के सहारे राजस्थान रॉयल्स को कोचिंग!
पंत की बहन की शादी में धोनी ने जमाया रंग, गंभीर संग दिखी यारी, रैना का डांस वायरल!
फाइनल में जगह बनाने के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया में महामुकाबला!
32 घंटे, 425 बंधक, 100 लाशें: पाकिस्तान में ट्रेन हाइजैक की डरावनी कहानी
संसद में सपा सांसद प्रिया सरोज ने खेली होली, भाजपा सांसद भी रंगे!
टीम इंडिया की जीत के बाद बांग्लादेशी स्टार का चौंकाने वाला संन्यास!
IPL 2025: RCB का पहला अभ्यास सत्र, विराट कोहली गायब!
होली पर गुजरात के 14 जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी!
मेरा करियर बर्बाद हो गया : पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने लगाया भेदभाव का गंभीर आरोप
भंगेड़ी! भांग पीकर विधानसभा जाते हैं नीतीश कुमार, राबड़ी देवी का तीखा हमला