रोते-बिलखते बच्चे, पैरों में जख्म, भूख-प्यास: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक के बंधकों की रुलाने वाली आपबीती
News Image

अचानक झटके खाकर ट्रेन रुक गई। बाहर निकलकर देखा तो इंजिन पटरी से उतरा हुआ था। सामने से नकाबपोश लोग हाथों में हथियार लेकर आ रहे थे, जिन्होंने गोलियां चलाईं। लगा, जैसे मौत आ गई हो साथ लेने। वे लोग ट्रेन में चढ़कर गए और उन्होंने पहचान पत्र चेक किए।

एक यात्री नूर मोहम्मद ने बताया कि अचानक धमाका हुआ और भीषण गोलीबारी हुई। जान बचाने के लिए कुछ लोग ट्रेन से कूदकर भागने लगे, जिन्हें हमलावरों ने धमकी देकर वापस बुला लिया।

एक महिला ने बताया कि हम ट्रेन के अंदर बैठे थे, अचानक धमाका हुआ। कुछ लोगों ने ट्रेन से बाहर निकलने को कहा और बोले कि सीधे मुंह करके चले जाओ। पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे।

दो घंटे तक पथरीले रास्ते पर चलते रहे। कड़ी धूप में भूख प्यार के मारे हाल बेहाल हो गया था। बच्चे रोने बिलखने लगे थे। उनके पैरों में जख्म हो गए थे। पीने को पानी भी नहीं था।

एक यात्री मोहम्मद अशरफ ने बताया कि बेहद डरावना मंजर था। ऐसा लगा जैसे कयामत आ गई हो। दहशत और डर का माहौल था।

हमलावरों ने महिलाओं, बुजुर्ग यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन पुरुषों के हाथ बांध दिए थे। वे लगातार फायरिंग कर रहे थे।

एक यात्री ने बताया कि ट्रेन हाईजैक हुई तो इंजन के बाद की 3-4 बोगियों में जो लोग सवार थे, उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया। बलूच लड़ाके आत्मघाती जैकेट पहनकर उनके बीच बैठ गए थे।

उनके शरीर पर बम बंधे हुए थे और उनके लीडर कह रहे थे कि जैसे ही आदेश हों, बमों को उड़ा देना। अलग बलूचिस्तान लेकर रहेंगे, पाकिस्तान को सबक सिखाकर रहेंगे।

एक बुजुर्ग यात्री ने बताया कि ट्रेन रुकते ही हमलावरों ने उन पर बंदूक तान दी थी, उन्होंने कहा कि उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। डरो मत, कुछ नहीं करेंगे। जो फैमिली के साथ हैं, वे जा सकते हैं, लेकिन अकेले यात्री डर के मारे कांपने लगे थे।

जैसे-तैसे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सुकून की सांस ली, वरना मौत सामने देखकर सांसें हलक में अटकी थीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उत्तर भारत में एक महिला दस पुरुषों से शादी करती है: DMK मंत्री का विवादित बयान

Story 1

गोल्डन गुझिया: हजारों के नोट भूल जाइए! होली पर 24 कैरेट वाली गुझिया, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

Story 1

मुख्यमंत्री जी तीसमारखां : अखिलेश का योगी पर होली-जुमे की नमाज पर तंज, मस्जिद ढकने पर भी घेरा

Story 1

तमिलनाडु बजट से ₹ गायब, भाषा विवाद में स्टालिन का बड़ा एलान!

Story 1

ट्रंप टॉवर पर हंगामा: कौन है महमूद खलील, जिसके लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग?

Story 1

सहारनपुर में मुस्लिम बनाम मुस्लिम विवाद: हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश, कांग्रेस भी शामिल!

Story 1

धोनी का धमाल: ऋषभ पंत की बहन की शादी में अजब प्रेम की गजब कहानी पर जमकर नाचे माही!

Story 1

भूला हुआ निवेश: 30 रुपये का शेयर बना 18 लाख का खजाना!

Story 1

दिल दहला देने वाला दृश्य: आवारा कुत्ते ने मासूम बच्चे को नोचा, गर्दन और पीठ पर किए प्राणघातक हमले

Story 1

भंगेड़ी! भांग पीकर विधानसभा जाते हैं नीतीश कुमार, राबड़ी देवी का तीखा हमला