ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी आज (बुधवार) मसूरी में हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी खेलकर लौटे ऋषभ पंत मंगलवार सुबह मसूरी पहुंचे थे।
मंगलवार शाम को पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ मसूरी पहुंचे। सुरेश रैना भी अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल हुए।
मेहंदी रस्म मंगलवार को थी, जिसमें एमएस धोनी के डांस ने खूब धूम मचाई। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत की बहन की मेहंदी रस्म में एमएस धोनी ने काले रंग का डिजाइनर कुर्ता पहना हुआ था। रैना भी काले रंग के कुर्ते में नजर आए। धोनी की पत्नी साक्षी चमकीली ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
धोनी, ऋषभ पंत, सुरेश रैना और दोस्तों के साथ गोला बनाकर जमकर नाचे। वे दम दम मस्त मस्त कलंदर गाने पर थिरकते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
धोनी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे और कार से मसूरी पहुंचे। एयरपोर्ट पर भी उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए थे।
एमएस धोनी आगामी आईपीएल (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। शादी समारोह में आने से पहले वे अभ्यास कर रहे थे। यहां से लौटकर वे फिर सीएसके कैंप में शामिल होंगे।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच मुंबई इंडियंस के साथ 23 मार्च को है। ऋषभ पंत भी इस बार नई टीम के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली के कप्तान रहे पंत इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा है।
*Rishabh Pant , MS Dhoni & Suresh Raina dancing together 🕺🕺😂😂 pic.twitter.com/b03FSVUvGv
— Riseup Pant (@riseup_pant17) March 11, 2025
मौत को छूकर ज़िंदा लौटा! ट्रेन के नीचे से सुरक्षित निकला नशे में धुत शख्स
बिना टिकट पत्नी को ले जाने से रोका तो कांस्टेबल बोला - ट्रेन रुकवा दूंगा!
गोपाल मंडल ने फिर मचाया बवाल, मंच से की अश्लील बातें, प्रशासन मौन!
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट : स्क्रीनप्ले से बांधेगी, एक्टिंग से चौंकाएगी!
मॉरिशस भारत के लिए क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानिए 5 खास बातें
भागलपुर: होली मिलन में अश्लील फगुआ, शर्म से पानी-पानी हुईं महिलाएं; विधायक गोपाल मंडल का वीडियो वायरल
केकड़े की फड़फड़ाहट, दानव मछली का वार: पलक झपकते ही टुकड़े!
शाहरुख खान को कभी माफ नहीं कर सकती, वरिष्ठ पत्रकार ने लगाया गंभीर आरोप
क्या बुमराह का करियर खत्म? भारतीय फैंस सदमे में!
पुजारी जी के साथ हुआ हादसा! केबल टूटने से गिरे नीचे, देखें वायरल वीडियो