रविवार को टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद मध्य प्रदेश के महू कस्बे में जश्न मना रहे लोगों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। भीड़ ने हिन्दू परिवारों को निशाना बनाया और घरों में घुसकर तोड़फोड़ की।
टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ क्रिकेट फैंस ने भारत माता की जय , जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगाए। जब यह काफिला मस्जिद के सामने से निकला, तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से पहले, उन्होंने क्रिकेट फैंस को ये नारे लगाने से मना किया था।
उपद्रवियों ने नारे लगाए, अब बुलाओ अपने भगवान राम को... पथराव करने वाली मुस्लिम समुदाय की भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने हिन्दुओं के घरों को निशाना बनाते हुए पथराव किया और कुछ लोगों के घरों में घुसकर भी पत्थरबाजी की।
राधे कौशल ने बताया कि मुसलमानों ने उनके घर को सबसे ज्यादा टारगेट किया और उनके घर की बालकनी से तीन बाल्टी पत्थर बरामद किए गए। उनके परिवार ने बताया कि हमलावर घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे और गाड़ियां जला दी गईं। हमले में दादी-पोती को भी निशाना बनाया गया।
शहर के काजी मोहम्मद जाबिर ने बताया कि जीत के बाद क्रिकेट फैंस मस्जिद के सामने से जश्न मनाते हुए नारेबाजी कर रहे थे और किसी ने मस्जिद में सुतली बम फेंका, जिसके बाद माहौल बिगड़ा। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष ने शुरुआत की और शांति स्थापित करने और दोषियों पर कार्यवाही करने की अपील की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि देश उनका भी है, जीत से किसी को दिक्कत नहीं है, लेकिन जानबूझकर जुलूस के दौरान हंगामा किया गया और हिंद पक्ष ने पथराव शुरू किया।
हिंसा में कई लोग घायल हुए, जो सभी विजय जुलूस में शामिल थे। घायलों ने बताया कि जामा मस्जिद के बाहर जब जुलूस पहुंचा तो उन्हें भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने से रोका गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। उन्होंने घरों की छत से पथराव किया और महिलाओं ने भी पथराव किया।
उपद्रव के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं जिनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हालात को शांत कराया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
*#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश | महू में पथराव की घटना हुई। कई वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ के बाद इलाके में पर्याप्त सुरक्षा बढ़ा दी गई। यह घटना #iccchampionstrophy2025 में टीम इंडिया के जीत के जश्न के दौरान हुई। pic.twitter.com/D93uvUySR5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2025
रोहित शर्मा: पासपोर्ट और फोन के बाद, अब चैंपियंस ट्रॉफी भूल आए!
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: हार के बाद पाकिस्तान का मजाक, दर्जी बन कर रह गया!
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी: नासा का पूरा प्लान
जाफ़र एक्सप्रेस हाईजैक: बलूच लिबरेशन आर्मी ने यात्रियों को बनाया बंधक, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का दावा
आपको मंत्री किसने बनाया? गिरिराज सिंह से भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी, लोकसभा में हंगामा!
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते : वायरल वीडियो में मुस्लिम महिलाओं का चौंकाने वाला दावा
आर्यन से अयाना: जेंडर परिवर्तन सर्जरी में कितना खर्च और क्या है प्रक्रिया?
...और रोक कर दिखाओ होली! नमाज पर विवाद के बाद मेयर के घर में घुसे लोग
हिंदूवादी नेता की होशियारी पड़ी भारी, गोवंश के कंकाल से साजिश का पर्दाफाश!
युजवेंद्र चहल ने उड़ाया रिजवान की अंग्रेजी का मजाक, वीडियो वायरल!