सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक हिंदूवादी नेता को गोवंश के कंकाल से जुड़ी एक साजिश में गिरफ्तार किया गया है। घटना थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर हुई, जहां गोवंश के चार कंकाल रखकर प्रदर्शन किया गया था।
पुलिस ने हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
विश सिंह ने बताया कि उसने एक गोकशी के आरोपी के दोस्त के कहने पर, दूसरे गोकश को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। इसके बदले उसे 50 हजार रुपए पेशगी के तौर पर मिले थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दोस्त ने ही विश सिंह को कई महीने पुराने गोवंश के कंकाल दिए थे, जिन्हें हाईवे पर रखकर जाम लगाया गया। विश सिंह की मुलाकात टीपू कुरैशी नामक एक व्यक्ति से हुई थी, जो गोकशी के मामले में नामजद है और फरार है। टीपू अपने एक दुश्मन को गोकशी में फंसाना चाहता था और उसने विश से हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करने को कहा।
पुलिस ने यह भी बताया कि विश सिंह के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके पहले के धरना-प्रदर्शनों की भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने पैसे लेकर कितने प्रदर्शन किए हैं। टीपू की तलाश जारी है।
विश सिंह हिंदू योद्धा परिवार नामक एक संगठन चलाता है, जिसमें कई युवा शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को एक ऑडियो भी मिला है, जिसमें पूरी साजिश पर चर्चा हो रही है। यह भी सामने आया है कि विश सिंह गोकशों के संपर्क में था और उनसे अवैध वसूली करता था।
पुलिस ने विश सिंह को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है, और उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
*#सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर गोवंश के चार कंकाल रखकर जाम लगाना हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज को भारी पड़ गया। सरसावा पुलिस ने विश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि गोकशी के आरोपी के दोस्त के कहने पर, उसने दूसरे… pic.twitter.com/KiItpMsOUg
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) March 12, 2025
मुजफ्फरनगर: ईद पर विवादित टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक: BLA ने ऑडियो जारी कर बताई वजह
हरियाणा निकाय चुनाव: 9 निगमों में कमल , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, मानेसर में निर्दलीय ने दी BJP को मात
ट्रेन हाईजैक: पाकिस्तान ने लगाया भारत पर घिनौना आरोप
महाराष्ट्र में नहीं दिखेंगी एयरटेल गैलरी, ठाकरे गुट की चेतावनी - कांच तोड़ देंगे!
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: बंधकों के वीडियो वायरल, क्या हैं हालात?
बलूच लिबरेशन आर्मी का ऐलान- पाकिस्तान और चीन के खिलाफ सीधी जंग, ट्रेन हाईजैक!
भारत की जीत पर लाठीचार्ज: तेलंगाना में सियासी घमासान
इटावा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार!
अंग्रेज ने तेरी चुनरिया दिल ले गई पर नाचते हुए चलाई गाड़ी, इंटरनेट पर मची धूम!