मुंबई: भारतीय संस्कृति के सबसे पावन पर्व, महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी आध्यात्मिकता की डुबकी लगा रहे हैं।
अक्षय कुमार ने किया संगम स्नान
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अक्षय कुमार ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने कहा, मैंने बहुत आनंद लिया। व्यवस्था बहुत शानदार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद। उन्होंने पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों की भी सराहना की।
कटरीना कैफ का आध्यात्मिक अनुभव
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्हें शिव प्रतिमा और रुद्राक्ष पौधा भेंट किया गया। स्वामी चिदानंद ने कहा, बॉलीवुड हस्तियों का महाकुंभ आगमन युवाओं में धर्म और संस्कृति का संचार करता है।
सोनाली बेंद्रे परिवार संग पहुंचीं
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे परिवार संग प्रयागराज पहुंचीं और संगम में स्नान किया। उन्होंने कहा, महाकुंभ में अपार शांति का अनुभव हुआ। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से और करीब महसूस किया।
#WATCH | Actor Akshay Kumar takes a holy dip in Sangam waters during ongoing #Mahakumbh in UP s Prayagraj pic.twitter.com/rHRM1XrEB0
— ANI (@ANI) February 24, 2025
रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे: रोड क्रॉस करते समय बरतें सावधानी!
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ा, भारत ने उनके हेडक्वार्टर!
वो फोटो जिससे हिल गया पाकिस्तान: आतंकियों संग सेना का काला सच आया सामने
मुंबई लोकल में जानलेवा सफर: भीड़ में लटकी महिलाएं, वीडियो वायरल!
शेर जैसा जुनून, विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास!
इंदिरा गांधी से प्रेरणा लें, ट्रंप नहीं तय करेंगे भारत के युवा क्या चाहते हैं: NSUI अध्यक्ष
गधे पर सैनिकों के शव ढोता पाकिस्तान: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैन्य व्यवस्था की खुली पोल
IPL फाइनल 3 जून को: पंजाब किंग्स के लिए 11 साल बाद सुनहरा मौका!
मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बंपर भर्ती: 8500 पदों पर स्वीकृति!
भारत-पाक तनाव के बीच रूस का बड़ा दांव: S-500 के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव!