युवाओं के लिए बड़ी खबर है! मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 8500 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस भर्ती को हरी झंडी दे दी है।
इस भर्ती में लंबे समय बाद सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भी नियुक्ति होने जा रही है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
गृह विभाग में लगभग 25 हजार पद खाली हैं, जिनमें से अब 8500 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 7500 सिपाही, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पद शामिल हैं।
प्रदेश में 8 साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती होगी। पिछली बार 2017 में सब इंस्पेक्टर के पद भरे गए थे। गृह विभाग ने सब इंस्पेक्टर पदों के भर्ती नियमों में संशोधन भी कर दिया है।
सरकार ने 30 जनवरी को ऑफिस स्टाफ की भर्ती की अनुमति पहले ही जारी कर दी थी।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने डीजीपी पद संभालते ही विभाग में रिक्त पदों का आकलन किया था। उन्होंने पाया कि स्वीकृत पदों की संख्या एक लाख है, जबकि केवल 75 हजार पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। हर साल 500-700 जवान रिटायर भी हो रहे हैं।
सब इंस्पेक्टर के रेडियो, फोटो और फिंगरप्रिंट पदों के लिए उम्र सीमा 36 से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी गई है। यह संशोधन कई योग्य उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आया है।
युवा कांग्रेस भी सक्रिय है। आगामी युवा कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मई है। 18 से 35 वर्ष की आयु वाले युवा चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रदेश महासचिव का पद आरक्षित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8,500 पदों पर पुलिस भर्ती की नवीन स्वीकृति प्रदान की है: श्री कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक@DrMohanYadav51 @DGP_MP @SP_Balaghat #Balaghatnews #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP pic.twitter.com/bmsE8hp4bl
— Home Department, MP (@mohdept) May 12, 2025
पीएम मोदी के संबोधन पर जेडीयू की प्रतिक्रिया: आतंक और वार्ता साथ नहीं चल सकते
कोई भारतीय पायलट हमारे पास नहीं... पाकिस्तान की पोल खुली, किरकिरी
मैं उनकी इज्जत नहीं करता : विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद का बड़ा खुलासा
डोनाल्ड ट्रंप क्यों खोलना चाहते हैं अल्काट्राज जेल, जानिए 62 साल पहले क्यों हुई थी बंद?
इसके पीछे तेरा ही हाथ है... कोहली के संन्यास पर गंभीर पर फूटा फैंस का गुस्सा!
IPL 2025: नया शेड्यूल जारी, फाइनल 3 जून को!
कांग्रेस का सवाल: युद्धविराम की घोषणा पीएम मोदी को क्यों नहीं करनी चाहिए थी? क्या कश्मीर पर तीसरे की मध्यस्थता स्वीकार्य?
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, एयरबेस और आतंकी अड्डे ध्वस्त!
पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद सेना की हुंकार: पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
भारत पर हमले के बाद पाकिस्तान में अल-कायदा का जाल, ये राज्य निशाने पर