नई दिल्ली। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह है। उनके साथ 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी बीच रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता के साथ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिखीं।
स्वाति का वीडियो वायरल
रेखा गुप्ता के साथ राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्वाति ने रेखा से मुलाकात की और उनसे हँसते हुए हाथ मिलाया। बता दें कि स्वाति मालीवाल इन दिनों आम आदमी पार्टी से नाराज़ चल रही हैं। उन्होंने पूरे चुनाव के दौरान केजरीवाल सरकार की जो योजनाएं नाकाम रह गई, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। अब वो रामलीला मैदान में पहुंचीं हुईं हैं।
रेखा गुप्ता कौन हैं?
50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने शालीमार सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत AVBP से की थी। रेखा दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। उनका जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों से रहा है। रेखा का परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापारी है। उनके पिता SBI में जॉब करते थे, इसलिए उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। रेखा वैश्य समुदाय की हैं, दिल्ली में वैश्यों की संख्या अच्छी खासी है।
#WATCH राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। pic.twitter.com/a4angIp9C0
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, पीयूष चावला का संन्यास!
रूस के बदले से दहला यूक्रेन! 400 ड्रोन और 40 मिसाइलों से तबाही
माल्या का दावा: लंदन जाने से पहले जेटली को बताया, फिर पलट गए!
गाजा में 5 रुपये का पारले-जी ₹2300 में! वायरल वीडियो ने खोली मानवीय त्रासदी की पोल
सीमा पर गुंडागर्दी: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने BSF जवान को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल!
रोहित शर्मा के संन्यास से टूट गए थे पिता, हिटमैन का खुलासा: घर में छाया था निराशा का माहौल
आउट दिए जाने पर भी मैदान छोड़ने को तैयार नहीं थे जायसवाल, अंपायर पर निकाला गुस्सा
मासूम को मुँह दबाकर उठाया, लिफ्ट के पास की हैवानियत: आलमबाग रेपकांड का CCTV फुटेज रूह कंपा देगा
30 सालों में हज यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, क्या हैं असली कारण?
आतंकवाद से एकजुट मुकाबला: मध्य एशियाई मंत्रियों से मिले मोदी