लड़के क्या करते हैं ब्रेकअप के बाद
News Image

पिछले आलेख में हमने आपको बताया था कि ब्रेकअप के बाद लडकियां क्या करती हैं, इस बार बारी है लड़कों की। जहां तक लड़कों की आफ्टर ब्रेकअप हालत का सवाल है, तो किसी जमाने में ब्रेकअप के बाद अल्ताफ रज़ा और अगम कुमार निगम ही लड़कों के सच्चे साथी हुआ करते थे। बेवफाई और प्यार को मिथ्या घोषित करने वाले लिरिक्स कानों में अमृत की तरह पड़ा करते थे। मगर अब हालात और हैं और लड़के भी थोड़ा एडवांस हो गए हैं, अब प्यार की जुदाई जानलेवा नहीं रही, काफी सहिष्णु हो गयी है। अब प्यार में और जुदाई में काफी बदलाव आ गए हैं। साथ ही बदल गया है प्रेमियों का रिएक्शन भी।

तो आइये जानते हैं क्या हैं वो क्रियाएँ जो लड़के ब्रेकअप के बाद किया करते हैं:

1. तेज़ ड्राइविंग

ब्रेकअप चाहे लड़के की वजह से हुआ हो या फिर लड़की की वजह से। स्पीड लड़का ही पकड़ता है, टूटे दिल की भड़ास एक्सीलेटर पर ही निकलती है। रांझणा वाले धनुष को ही याद कर लो।

2. मोबाइल पे नज़र

पंडित जी कहते हैं कि ब्रेकअप से घायल लड़का लगातार अपना मोबाइल चेक करता है कि प्रेमिका की तरफ से कोई मैसेज आया या नहीं। वह कितने भी गुस्से में क्यों न हो उसे इंतज़ार रहता है कि उसे मेसेज किया जाए।

3. सोशल मीडिया रिएक्शन

अगर ब्रेकअप लड़के ने किया है तो वह लड़की को ब्लॉक मारने में देर नहीं लगाता। वहीं अगर लड़की ने ब्रेकअप किया हो तो लड़के की वॉल पे बेवफाई और गम की शायरियों की बाढ़ आ जाती है

4. म्यूजिक थेरेपी

दुःख भरे गाने हमेशा से आफ्टर ब्रेकअप सबसे बढ़िया थेरेपी रहे हैं , मगर आज कल के लड़के अगम - अल्ताफ के चक्कर में नहीं पड़ते, बल्कि तेज़ म्यूजिक सुनते हैं। ताकि दिमाग डाइवर्ट हो सके। कुछ सूफी नगमे भी सुनते हैं। इस समय उनमें कतई फ़िल्मी फील आ रहा होता है।

5. शराब

कुछ तरह के लड़के अल्कोहलिक भी होते हैं तो उनके पास ये ऑप्शन होता है। वे नशे में खो जाते हैं। या फिर बार में झूमते हैं। जो देवदास पृवत्ति के नहीं होते वे फ़िल्मी स्टाइल में देर तक शावर लेना पसंद करते हैं।

6. दोस्तों से चर्चा

ब्रेकअप के बाद होती है समीक्षा बैठक। जिसमें जी भर के प्रेमिका की बुराइयां की जाती हैं। बेवफाई का इतिहास खंगाला जाता है। उसके बाद दोस्त निष्कर्ष निकाल कर देते हैं "उसे सच्चे प्यार की कदर ही नहीं " " वो तेरे लायक थी ही नहीं"

7. परिवार से प्यार

टूटे दिल का लड़का सीधे मातृ-पितृ भक्ति पर उतर आता है। वह जीवन के इस अखंड ज्ञान को स्वीकार कर लेता है कि जीवन में माता पिता से बढ़कर कोई और प्यार करने वाला है ही नहीं

8. शायरियां पढ़ने की शुरुआत

शायद चचा ग़ालिब ने इसी अवस्था वाले लड़कों के लिए जन्म लिया था: ब्रेकअप से दुखी कुछ ख़ास प्रकार के लड़कों को शायरी पढ़ने की लत लग जाती है। अब वे उसमें क्या ढूंढते हैं ये अभी शोध का विषय है।

9. दोबारा कभी प्यार में न पड़ने की कसम

जिस तरह लड़के अपने भाई-बहनों को प्यार में न पड़ने की सलाह देते हैं ,वैसे ही खुद से भी वादा करते हैं कि अब कभी किसी से प्यार नहीं करना है।

10. नए प्यार की तलाश

दोबारा कभी प्यार में न पड़ने की कसम के बाद अगला स्टेप यही होता है। यकीन मानिए लड़कों का दूसरा प्यार भी सच्चा होता है। इन्फेक्ट लड़कों के कितने भी प्यार सच्चे हो सकते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप के सामने मेयर का प्रेस फ्रीडम स्टैंड: कहा- हम सभी मीडिया को बुलाएंगे

Story 1

जमुई कांड पर बोले JDU नेता राजीव रंजन: शिकायत में देरी बनी बाधा, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

Story 1

जमुई छेड़छाड़ कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर, भागने की कोशिश में लगी गोली

Story 1

IIT बॉम्बे सुसाइड केस: प्रोफेसर दुल्ला के समर्थन में उतरे फैकल्टी फोरम अध्यक्ष, आरोपों को बताया निराधार

Story 1

क्या एलियंस की तेहरान में वापसी ? आसमान में दिखे रहस्यमयी ऑब्जेक्ट ने 50 साल पुराने UFO केस की यादें ताजा कीं

Story 1

जमुई कांड: क्या अश्लील गानों से बिगड़े युवा? खेसारी लाल यादव समेत भोजपुरी स्टार्स निशाने पर

Story 1

थाली में कॉकरोच से शुरू हुआ विवाद: दिल्ली के अस्पताल तक पहुंची हाइजीन की जंग

Story 1

जमुई कांड पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान: ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर ही एकमात्र रास्ता

Story 1

लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंचे शाहरुख खान: परिवार संग बप्पा की आरती में हुए शामिल, तस्वीरें वायरल

Story 1

एशियन गेम्स में भारत का स्वर्ण पंच , महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को धूल चटाकर रचा इतिहास