आज कल ODD- EVEN नंबर की काफ़ी चर्चा है| लेकिन क्यों? बस इसलिए कि दिल्ली की हवा जहरीली हो गयी है? लेकिन सिर्फ़ दिल्ली ही क्यों? बाकी और शहर क्यो नही? मत भूलिए भारत अन्य देशों के मुकाबले पर्यावरण के मायनो में बहुत पीछे है| जब हमारे प्रधानमंत्री पेरिस जा कर क्लाइमेट कान्फरेन्स में बढ़ चढ कर हिस्सा लेते हैं और सभी देशों के साथ प्रण लेते हैं, तो लाजमी है कि पर्यावरण के नियमों को शशक्त करना ही पड़ेगा| एक बार ODD-EVEN दिल्ली में लागू हो गया तो अन्य शहरों में भी माँग उठेगी| मत भूलिए अगला नंबर आपके शहर का हो सकता है|
आइए देखते है भारत के 10 शहर जो हैं सबसे प्रदूषित और जो हैं ODD-EVEN की रडार पर -
लुधियाना का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में दसवां स्थान है। भारत में उद्योगों को स्थापित करने का लुधियाना एक प्रमुख क्षेत्र है। बिना किसी जांच के लुधियाना में औद्योगिकीकरण हो रहा है और इस कारण ही लुधियाना में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
आगरा का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में नौवां स्थान है। ताजमहल के लिए मशहूर आगरा पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केन्द्र रहा है। लेकिन उद्योगों के कारण और बढ़ती जनसंख्या द्वारा वाहनों के अधिक इस्तेमाल; कचरे को अनेकों स्थान पर फैंकने के कारण आगरा का प्रदूषण तेज़ी से बढ़ रहा है।
कानपुर का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में आठवां स्थान है। कानपुर, उत्तर प्रदेश के प्रमुख बड़े शहरों में से एक है। लेकिन सरकार द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए नियमों के अभाव में और वहां के नागरिकों के गैर जि़म्मेदारी पूर्ण व्यवहार से आज कानपुर पर बढ़ते प्रदूषण का खतरा मण्डरा रहा है।
अमृतसर का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में सातवां स्थान है। अमृतसर, पंजाब का बड़ा शहर तो है ही साथ ही भारत के बड़े शहरों की सूची में भी शामिल है। अमृतसर में तेज़ी से बढ़ रही वाहनों की संख्या बढ़ते प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण है। इसके साथ ही अमृतसर में रोज़ निकलने वाला कचरा वहां के वातावरण को तेजी से प्रदूषित कर रहा है।
फिरोज़ाबाद का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में छठा स्थान है। फिरोज़ाबाद में कांच की चूडि़यों का बहुत काम होता है और यहां की चूडि़यां पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। यही कारण है कि यहां पर कांच के बहुत से उद्याोग हैं जो यहां पर प्रदूषण फेला रहे हैं।
अहमदाबाद का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में पांचवा स्थान है। अहमदाबाद विश्व का सबसे तेजी से विकसित तीसरा शहर भी है और विश्व का 5 वां सबसे अधिक प्रदूषित शहर भी है। वजह है अहमदाबाद में तेजी से बढ़ता कपड़ा उद्योग। अहमदाबाद में अनेकों कपड़ों की मिले हैं जो प्रदूषण फैलाकर उसे प्रदूषित करती हैं।
रायपुर का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में चैथा स्थान है। छत्तीसगढ़ में कोयला प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे भारत में अधिकतम विद्युत उत्पादन होता है। इसलिए यहां अनेकों पावर प्लांट और उद्योग हैं जो बढ़ते प्रदूषण का एक प्रमुख कारण हैं।
ग्वालियर का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में तीसरा स्थान है। ग्वालियर एक ऐतिहासिक नगरी है और बड़ी संख्या में पर्यटक ग्वालियर का किला देखने आते हैं। परन्तु ग्वालियर की जनसंख्या बड़ी तेज़ी से बढ़ने के कारण और उसके कारण उत्पन्न प्रदूषण का स्थायी निवारण नहीं होने के कारण ग्वालियर का प्रदूषण तेज़ी से बढ़ने लगा है।
पटना का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में दूसरा स्थान है। पटना औद्योगिक नगरी नहीं है फिर भी अत्याधिक प्रदूषित है। यहां के लोग कृषि कार्य पर अधिक निर्भर हैं और बढ़ते प्रदूषण के कारण कृषि की उपज भी बाधित हो रही है।
दिल्ली का सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में पहला स्थान है। हमारी राजधानी दिल्ली भारत का तो सबसे प्रदूषित शहर है ही साथ ही विश्व का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर भी है। इसका प्रमुख कारण इसकी बढ़ती आबादी और उद्योग हंै। दिल्ली में देश की सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है।
ग्वालियर में सनसनी: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को आग लगाई, वीडियो वायरल
शाला प्रवेश उत्सव पर स्वागत की जगह बच्चों को थमाए झाड़ू-फावड़े!
पीएम मोदी का साइप्रस दौरा: तुर्की को कड़ा संदेश!
साइप्रस में निकोसिया परिषद सदस्या ने छुए पीएम मोदी के चरण, जताया सम्मान
इजरायली हमले से दहला ईरानी टीवी स्टूडियो, एंकर लाइव शो में कांप उठी!
दामाद के बाद बेटियों पर बवाल: क्या संजय झा की बेटियों को बिना अनुभव के मिला सरकारी वकील का पद?
अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार! आग के बीच से ज़िंदा निकले विश्वास कुमार का वीडियो
नूर अहमद का कहर: 15 गेंदों में एक भी रन नहीं, 4 विकेट झटककर दिलाई टीम को शानदार जीत!
इजरायल में अनाथ हुए मुसलमान? ईरानी मिसाइलों से जान बचाने की भयावह दास्तां!
मौत को चकमा! अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे व्यक्ति का नया वीडियो आया सामने