1. आपको अपने साथी का ख्याल कब आता है?
(अ) हर वक्त, वो हमेशा आपके ख्यालों में है।
(ब) फुर्सत के समय।
(स) जब कुछ काम होता है।
2. क्या अपने साथी के लिए आप कभी किसी से झगड़ा करते हैं?
(अ) हाँ, अनेकों बार।
(ब) ऐसा अवसर पता नहीं चलता।
(स) कभी नहीं।
3. अपने साथी के बारे में आप क्या सोचते हैं?
(अ) आपको उसकी बहुत ज़रूरत है।
(ब) उसे आपका ख्याल रखना चाहिए।
(स) कुछ महसूस नहीं होता है।
4. आपका साथी दुखी है। ऐसा होने पर आप भी खुद को दुखी महसूस करते हैं?
(अ) हाँ, ऐसा हमेशा होता है।
(ब) कभी-कभी।
(स) नहीं।
5. शापिंग के वक्तः-
(अ) एक दूसरे की ज़रूरत की चीजें खरीदते हैं।
(ब) अपने लिए शाॅपिंग करते हैं जिसमें साथी की पसंद शामिल रहती है।
(स) हर बार अपने लिए शाॅपिंग करते वक्त साथी की पसंद पूछना जरूरी नहीं है।
6. क्या आप अक्सर प्यार भरे गीत सुनते हैं?
(अ) हाँ, ऐसे गाने बहुत अच्छे लगते हैं।
(ब) कभी-कभी सुन लेते हैं।
(स) कभी नहीं। गाने सुनने की फुर्सत ही कहाँ है?
7. किसी भी समस्या के समाधान के लिएः-
(अ) सबसे पहले अपने साथी से सलाह लेते हैं।
(ब) ये आपका निजी मामला है। खुद ही हल ढ़ूँढ़ते हैं।
(स) किसी दोस्त या रिश्तेदार पर ज़्यादा विश्वास कर उससे सलाह माँगते हैं।
8. क्या आप अपने साथी के प्रति समर्पित हैं?
(अ) हाँ। ये आपका दायित्व है।
(ब) कह नहीं सकते।
(स) नहीं। पूरी जि़न्दगी समर्पित होकर नहीं रहा जा सकता है।
9. रविवार या छुट्ठी के दिनः-
(अ) आप रोमांस और मस्ती के मूड में रहते हैं।
(ब) सारा दिन घर के कार्यों में ही बीत जाता है।
(स) अपने-अपने कामों को निबटाने के लिए अलग-अलग निकल जाते हैं।
10. आपकी शादीशुदा जि़न्दगी में-
(अ) आप एक दूसरे को भरपूर वक्त देते हैं।
(ब) वक्त की कमी है, पर साथ डिनर करते हैं।
(स) रात में सेक्स कर सो जाते हैं।
11. आप दोनों के बीच प्यार भरी तकरारः-
(अ) अक्सर होती रहती है।
(ब) महीने में एक-दो बार ऐसा करते हैं।
(स) ऐसी बातों के लिए वक्त नहीं है।
12. सारे दिन बाहर रहने पर आप एक-दूसरे को
(अ) एक बार फोन जरूर करते हैं।
(ब) साथी से कह रखा है कि अगर फोन न आए तो वो चिंता न करें।
(स) आफिस के काम में उसे याद रखने की फुर्सत नहीं मिलती है।
13. किसी बात पर आप दोनों में मतभेद का क्या असर होता हैः-
(अ) उस दिन अच्छा नहीं लगता है।
(ब) सारा दिन बात नहीं करते हैं।
(स) 5-6 दिनों के लिए बातचीत बन्द हो जाती है।
यदि आपके अधिकतर जवाब (अ) हैं तो आप बधाई के पात्र हैं। लव टेस्ट में आपने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इसके आधार पर आप अपने साथी के प्रति समर्पित, सच्चे प्रेमी हैं। आपकी लव लाईफ बहुत अच्छी चल रही है और आपको इसे ऐसे ही बनाए रखना है।
यदि आपके अधिकतर जवाब (ब) हैं तो थोडा़ सतर्क हो जाइए। आप अपने रिश्तों में ठहराव की ओर बढ़ रहे हैं। आपको अपनी लव लाइफ पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। अपने साथी के लिए थोड़ा और वक्त देने की ज़रूरत है।
यदि आपके अधिकतर जवाब (स) हैं तो आप अपनी लाइफ, अपने साथी के लिए गंभीर हो जाइए। आपके रिश्ते में ठहराव आ चुका है जो आपकी जि़न्दगी को बोझिल बना कर रख देगा। आपका जीवनसाथी, आपका उम्र भर का साथी है। आपके दुख-सुख का साथी है। उसे अपने जीवन में महत्व दीजिए। उसकी कद्र कीजिए। फिर देखिए आप अपनी जि़न्दगी में एक सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।
बारिश में बहती फसल, कृषि मंत्री ने किसान को दिया मदद का भरोसा
पटना में ई-चालान पर बवाल: युवक ने सवाल किया तो भड़का पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल
प्याज काटें और आंसू भी न टपके! भाभी के देसी जुगाड़ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
ISI एजेंट शहजाद: मुरादाबाद से गिरफ्तारी, देश की खुफिया जानकारी लीक!
सिक्सर किंग का IPL डेब्यू फुस्स! 2 गेंद में ही छूटे पसीने
बिना आंसू बहाए प्याज काटने का अनोखा जुगाड़! चच्ची का वीडियो हुआ वायरल
यशस्वी का तूफान! राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास
केएल राहुल का तूफानी शतक, सोशल मीडिया पर मची धूम!
वीडियो वायरल: मैं पाकिस्तान का दूल्हा हूं, इसलिए जलते हैं - ओवैसी के बयान से पड़ोसी बिलबिलाया
पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा बना लिया : वक्फ पर बोलते हुए ओवैसी का चौंकाने वाला बयान