खैरागढ़। नगर के विकास को नई गति देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को खैरागढ़ को 35 करोड़ रुपये की सौगातों से नवाजा है। टिकरापारा स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मोतिनाला पुल: 50 साल पुराना इंतजार खत्म क्षेत्रवासियों की सबसे बड़ी मांग—मोतिनाला पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण—अब हकीकत बनने जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत वाले इस पुल के निर्माण की स्वीकृति दी है। उन्होंने सेतु विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगले दिन से ही निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।
खेल और बुनियादी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त फंड जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अरुण साव ने 4 करोड़ 30 लाख रुपये की अतिरिक्त घोषणाएं की। इसमें राजा फतेह सिंह खेल मैदान के लिए 1.50 करोड़, सर्वमंगल मांगलिक भवन के लिए 60 लाख, राजा लालबहादुर स्पोर्टिंग क्लब के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख और शहर की सड़कों के कायाकल्प के लिए 1.80 करोड़ रुपये शामिल हैं।
ट्रिपल इंजन सरकार की हुंकार कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल में भी तेजी दिखी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने आगामी नगर पालिका चुनाव का जिक्र करते हुए जनता से ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा दिया और स्थानीय विधायक पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया।
3 साल में 47 करोड़ का निवेश उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पिछले तीन वर्षों में केसीजी जिले को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 47 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल जिला घोषित करना सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि उसे विश्वस्तरीय सुविधाएं देना और खैरागढ़ की संगीत नगरी वाली पहचान को और सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।
सरकार की योजनाओं पर जोर अरुण साव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलताओं और किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नगरीय निकायों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से की गई।
मोतिनाला पर 6.86 करोड़ से बनेगा उच्चस्तरीय पुल, खेल मैदान से लेकर सड़कों तक के लिए 4.30 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा। @KabirdhamDist #Chhattisgarh @ArunSao3 pic.twitter.com/RCWA5iShq5
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 29, 2026
मोहम्मद शमी की सियासत में एंट्री? BJP नेता से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
मुश्किल दौर में क्रिकेट के सितारे को मिला सहारा: विनोद कांबली के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी शिवसेना
परिसीमन पर आर-पार: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, लेकिन नहीं बनी सहमति
परिसीमन बिल पर घमासान: राहुल-स्टालिन की ‘गले मिल’ मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल
100 साल की तपस्या का अंत नहीं, यह तो बस शुरुआत है : RSS प्रमुख मोहन भागवत
पानीपत स्टेशन पर बवाल: दिव्यांग कोच में घुसने की जिद में तोड़ा शीशा, वीडियो वायरल
क्या पंजाब को फिर जलाने की है साजिश? KCF के 2 आतंकी हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
‘क्यों करूं परवाह?’ आकाश दीप को बाउंसर मारने के बाद काइल जैमीसन के बिगड़े बोल
परिसीमन का गणित : क्या दक्षिण भारत की राजनीतिक ताकत को मिलेगी चुनौती?
नारी शक्ति वंदन संशोधन: संसद में महा-रण की तैयारी, सरकार और विपक्ष आमने-सामने