अमृतसर/जालंधर: क्या पंजाब को फिर से 80 के दशक के उस खौफनाक दौर में धकेलने की साजिश रची जा रही है? राज्य में एक बार फिर आतंकवाद की आहट सुनाई दी है। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिससे एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, अमृतसर की SSOC और जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की जॉइंट टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। एसबीएस नगर (नवां शहर) से पकड़े गए इन आतंकियों के पास से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। इसमें 4 हाई-एक्सप्लोसिव 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आतंकी विदेशी आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे, जिनका सीधा संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से है। गिरफ्तार किए गए लोगों को पंजाब के किसी प्रमुख शहर में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने का टास्क दिया गया था। ये आतंकी न केवल धमाकों की तैयारी कर रहे थे, बल्कि नए युवाओं को भी संगठन से जोड़ने की फिराक में थे।
पुलिस ने पकड़े गए आतंकवादियों के खिलाफ अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस अब इनके स्थानीय मददगारों और हथियारों की तस्करी के रूट का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक संभावित बड़ी त्रासदी को समय रहते टाल दिया गया है।
पंजाब पुलिस अब इन आतंकियों के फाइनेंसियल सपोर्ट और अन्य लिंक को खंगाल रही है ताकि इस पूरे टेरर नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
*In a major breakthrough against cross-border terror networks, State Special Operations Cell (#SSOC) #Amritsar and Counter Intelligence #Jalandhar, in a joint operation with a central agency, busts an #ISI-sponsored Pro Khalistan Commando Force (#KCF) terror module operated by… pic.twitter.com/XgdS4N2Rqb
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 29, 2026
12 रन से शतक चूका, पर इतिहास रच गए ध्रुव जुरेल: न्यूजीलैंड में धोनी-मोरे के खास क्लब में बनाई जगह
राष्ट्र सर्वोपरि है: संघ शताब्दी वर्ष पर मोहन भागवत का संदेश, विश्व की आशा बनी भारत की सहयोगी छवि
परिसीमन बिल पर बिगुल: 9 दलों ने जारी किया व्हिप, सांसदों की हाजिरी अनिवार्य
परिसीमन बिल: आखिरी वक्त में पलटेगा खेल? स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे सोनिया और राहुल
शतक के बाद क्यों छलके मिचेल मार्श के आंसू? विवादों के बीच कप्तान का भावुक पल
मन की बात: पीएम मोदी का फिटनेस मंत्र, बोले- खाने में तेल कम करें और नशे को कहें न
क्या स्टालिन की नाराजगी से ढह जाएगा इंडिया गठबंधन? दिल्ली-चेन्नई की राजनीति में मची हलचल
मोहम्मद सिराज की अनदेखी पर गरमाया विवाद: कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फैंस को नहीं आया रास
दिल्ली में पानी का संकट: इन इलाकों में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने किया अलर्ट
स्टालिन ने राहुल गांधी को गले तो लगाया, पर परिसीमन पर गठबंधन की डोर क्यों टूटी?