उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दहेज लोभियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शादी से ठीक पहले दहेज में थार गाड़ी की मांग करना दूल्हे पक्ष को भारी पड़ गया। दुल्हन के परिवार ने न केवल उन्हें रात भर इंतजार कराया, बल्कि विदाई के समय एक खिलौना कार थमाकर रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ दिया।
5 महीने पहले तय हुआ था रिश्ता मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव का है। पांच महीने पहले शमशेर के बेटे का रिश्ता सौलाना गांव की एक युवती के साथ तय हुआ था। धूमधाम से सगाई संपन्न हुई और सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन शादी की तारीख करीब आते ही दूल्हे पक्ष की नीयत बदल गई और उन्होंने दहेज में थार गाड़ी की मांग रख दी।
खातिरदारी के बाद मिला करारा सबक विवाह की रस्मों के लिए दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार दुल्हन के घर पहुंचे। लड़की वालों ने बाकायदा लाल पत्र (निमंत्रण) प्रक्रिया पूरी की, मेहमानों का जमकर स्वागत किया और रात भर उनकी खूब खातिरदारी की। दूल्हे वाले थार मिलने के इंतजार में खुश थे, लेकिन सुबह जैसे ही वे अपनी मांग पर अड़े, दुल्हन के परिजनों ने अपना असली दांव खेला।
हाथ में थमाई खिलौना कार सुबह होते ही दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता के हाथ में एक छोटी सी खिलौना थार गाड़ी थमा दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दुल्हन के परिजन साफ कहते सुनाई दे रहे हैं, तुम्हें लड़की की जरूरत नहीं, तुम्हें कार चाहिए थी। ये रही तुम्हारी कार, इसे चलाओ और अपने घर जाओ।
लालची परिवार से रिश्ता मंजूर नहीं खिलौना गाड़ी हाथ में आते ही दूल्हे और उसके परिजनों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। वे तिलमिला उठे और शर्मिंदगी के मारे कुछ बोल नहीं पाए। दुल्हन ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह ऐसे लालची और दहेज के भूखे परिवार के साथ अपना जीवन साझा नहीं करना चाहती। युवती के इस साहसी फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि दहेज प्रथा पर प्रहार करने के लिए यह एक सटीक उदाहरण है।
*रिश्ता तय करने लड़की के घर पहुंचे थे
— Nehra Ji (@nehraji778) November 29, 2026
दहेज में कार मांगी ...
लड़की वाले ने हाथों हाथ कार दे दी ..😂 pic.twitter.com/kKjypMjcHv
हम बिहारी हैं : पटना में अक्षरा सिंह का दिखा गौरवमयी अंदाज, श्रद्धा संग महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
फरीदाबाद: आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पड़ा भारी, महिला को बीच सड़क पर घेरा; कपड़े फाड़े और जमकर पीटा
भूकंप के झटके से थर्राया लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट: लैंडिंग से ठीक पहले बाल-बाल बचा विमान
स्टेथोस्कोप छोड़ थामा कैमरा, डॉक्टर ने पहली ही फिल्म से जीता इफ्फी का बड़ा सम्मान
लद्दाख का पीस बॉन्ड विवाद: सोनम वांगचुक ने प्रशासन से पूछे तीखे सवाल
अब चीन सीमा तक पहुंचेगी ट्रेन: सिक्किम के लिए ऐतिहासिक दिन, 5.3 किमी लंबी टनल तैयार
अनंत सिंह की बेटी की शादी पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बोले- एक विवाह में दिख गई बिहार की बदहाली
मैदान पर थर्रा उठे दर्शक: गुरनूर बराड़ के गले पर लगी खतरनाक बाउंसर, वीडियो वायरल
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में झुलसी खुशियां, 4 की मौत
मन की बात: ड्रग्स के खिलाफ जंग और बिहार म्यूजियम का डंका, जानिए PM मोदी की 5 बड़ी बातें