प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 140वीं कड़ी के माध्यम से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के उज्जवल भविष्य, नशा मुक्ति अभियान, भारत की वैश्विक उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
नशा मुक्त युवा: देश की सबसे बड़ी जरूरत प्रधानमंत्री ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि नशा उनके सपनों के लिए जहर के समान है। उन्होंने कहा कि देश को नशा मुक्त बनाना हम सभी का संकल्प होना चाहिए। पीएम ने कार्यक्रम के दौरान एक ऐसे युवा से भी बातचीत की, जिसने नशा छोड़कर अपनी जिंदगी को नई दिशा दी है। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।
डिजिटल सुरक्षा और संचार साथी का कमाल पीएम मोदी ने साइबर सुरक्षा पर जोर देते हुए संचार साथी ऐप का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस ऐप की मदद से पिछले एक साल में 12 हजार संदिग्ध फोन नंबरों को बंद किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी फ्रॉड कॉल की जानकारी तुरंत इस ऐप पर साझा करें।
सरकारी सेवाओं में स्किल डेवलपमेंट प्रधानमंत्री ने iGOT कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। 20-25 सालों से सरकारी सेवा में कार्यरत लोग भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए नई स्किल्स सीख रहे हैं, जो भारत के विकास में एक बड़ा कदम है।
दुनिया में गूंज रहा भारत का नाम पीएम मोदी ने गर्व के साथ बताया कि भारतीय युवा खेल, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने पुणे को 2032 की साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने पर बधाई दी। इसके अलावा, बिहार के पटना म्यूजियम, गुजरात के वडनगर का अनंत अनादि आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम और वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत की सफलता को देश के लिए गौरवशाली बताया।
भारतीय स्वाद का वैश्विक डंका भारत के उत्पादों की मांग दुनिया भर में बढ़ रही है। पीएम मोदी ने बताया कि तमिलनाडु के ऑर्गेनिक पामायरा गुड़ ने यूरोपीय बाजारों में अपनी जगह बनाई है। साथ ही, भारतीय चॉकलेट और कोको प्रोडक्ट्स का निर्यात 25% बढ़ा है। कच्छ के ऊंट पालकों के दूध से बनी चॉकलेट और स्वास्थ्य वर्धक उत्पाद भी अब बाजार में एक नई पहचान बना रहे हैं।
महान विभूतियों को नमन कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने महान कलाकार सरदार शोभा सिंह की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सम्मान में 125 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की। साथ ही, संविधान निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले सर बी.एन. राव को भी उनकी पुण्यतिथि पर याद किया।
*युवाओं के सपनों के सामने drugs, नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है।
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 29, 2026
मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है और नशा मुक्त युवा अभियान भी जोरों पर चल रहा है।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी #MannKiBaatpic.twitter.com/4D2uuI7dtJ
Bigg Boss 20: लव गिल पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे स्काउट ओपी, सलमान खान ने सरेआम लगा दी क्लास!
हवा में उड़ते हुए यशस्वी जायसवाल का चमत्कार, सुपरमैन कैच देख दंग रह गए फैंस
परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी पर बरसे चिराग पासवान, बोले- उनकी जिद ने कांग्रेस का बुरा हाल कर दिया
क्या आप बच्चे की हर मुश्किल खुद सुलझा देते हैं? हर्ष गोयनका की पैरेंटिंग सलाह ने छेड़ी नई बहस
NTA का छात्रों को अलर्ट: परीक्षा फॉर्म भरने से पहले आधार-मोबाइल नंबर का मिलान जरूर कर लें
परिसीमन विधेयक पर घमासान: राहुल गांधी की चेन्नई दौड़ और स्टालिन का पारिवारिक संकट
लद्दाख का पीस बॉन्ड विवाद: सोनम वांगचुक ने प्रशासन से पूछे तीखे सवाल
‘ए गुंजन...’ पर मीसा भारती की मिमिक्री: आरजेडी सांसद का नया अंदाज हुआ वायरल
अनंत सिंह की बेटी की शादी पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बोले- एक विवाह में दिख गई बिहार की बदहाली
हम बिहारी हैं : पटना में अक्षरा सिंह का दिखा गौरवमयी अंदाज, श्रद्धा संग महादेव के जयकारों से गूंजा शहर