दिल्ली: राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली यमुना नदी पर बढ़ते प्रदूषण पर बहस के बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स न केवल यमुना में कचरा फेंकते हुए पकड़ा गया, बल्कि विरोध करने पर उसने डंडा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी।
क्या है पूरा मामला? यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर कमल चौधरी ने शूट किया है। फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक अपनी कार यमुना किनारे रोकता है और उसमें से कचरा निकालकर नदी में फेंकने की तैयारी करता है। कमल ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो युवक ने अकड़ दिखाते हुए बहस शुरू कर दी।
तू रोकेगा मुझे? - गुंडागर्दी की हद जब कमल ने उसे पास लगे कचरा न फेंकने वाले बोर्ड की ओर इशारा किया, तो आरोपी शख्स आपा खो बैठा। उसने गालियां देना शुरू कर दिया और बेहद बदतमीजी से कहा, तू मुझे रोकेगा? बहस इतनी बढ़ गई कि वह अपनी कार की तरफ गया और वहां से डंडा निकालकर कमल की ओर दौड़ा।
सोशल मीडिया पर उबाल इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि लोग यमुना को अपनी निजी जागीर समझ बैठे हैं। एक तरफ सरकार करोड़ों रुपये सफाई पर खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग खुलेआम नदी को गंदा कर रहे हैं।
सख्त कार्रवाई की मांग वीडियो देखकर लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आरोपी की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का तर्क है कि अगर ऐसे लोगों को तुरंत सबक नहीं सिखाया गया, तो वे समाज में किसी को भी टोकने की हिम्मत नहीं करने देंगे। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
आखिर कोई इतना बे*शर्म कैसे हो सकता है..? एक तरफ यमुना नदी में खुलेआम कचरा फेंककर उसे गंदा कर रहे हैं और जब कोई उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है तो उल्टा उसी को धमकाने पर उतर आए हैं नदी को अपनी जागीर समझ रखा है क्या? खुद गंदगी फैलाओ और कोई टोके तो उसे ही धमकाओ..! https://t.co/0HjNKCXse1
— मिच्च मसाला (@micchamasala) November 26, 2026
अंकित बालियान हत्याकांड: बिहार के युवक का राजस्थान कनेक्शन, फर्जी आईडी से रची जा रही थी साजिश
KGMU रैगिंग कांड: 38 MBBS छात्रों पर गिरी गाज, सस्पेंशन के साथ स्कॉलरशिप भी बंद
मरून ट्विनिंग में छाए ऐश्वर्या-अभिषेक, शाइना एनसी के साथ वायरल हुई स्टाइलिश केमिस्ट्री
क्या 400 पार के बाद अब 800 पार की तैयारी? परिसीमन बिल पर खड़गे ने घेरी सरकार
सिराज का अंत अच्छा नहीं होगा... टीम मैनेजमेंट के फैसले पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
शहडोल की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: वर्दीधारी महिला का बीच सड़क पर डांस, एंबुलेंस भी रोकी
खेल जगत में पसरा मातम: 38 साल के दिग्गज रेसलर ब्रॉन्सन रीड का निधन, फैंस में शोक की लहर
सांडों की लड़ाई और चकनाचूर हुई कार: वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
महिला आरक्षण पर मोदी का बड़ा दांव: विशेष सत्र से पहले वीडियो जारी कर दोहराया संकल्प
क्राइस्टचर्च में भारत की बिखरती पारी: 116 रन पर 6 विकेट गिरे, फॉलोऑन का खतरा गहराया