लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परिसीमन (Delimitation) बिल को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारत के चुनावी नक्शे को अपने फायदे के लिए फिर से तैयार करने की साजिश रच रही है।
वोट चोरी का नया प्लान राहुल गांधी ने दावा किया कि देश के युवाओं, विशेषकर जेन-जी (Gen Z) में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि चुनाव में धांधली हो रही है। उन्होंने कहा कि 80% भारतीय और लगभग 100% जेन-जी मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित की जा रही है।
2024 के चुनाव पर उठाए सवाल राहुल ने चुनाव आयोग (EC) के आंकड़ों का हवाला देते हुए एक विस्फोटक दावा किया। उन्होंने कहा, खुद चुनाव आयोग ने माना है कि 2024 में 14 करोड़ ऐसे लोगों ने वोट डाला जो योग्य नहीं थे। इसका सीधा अर्थ है कि 2024 का चुनाव गैर-कानूनी था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मतदाताओं के नाम हटाकर और चुनावी संरचना बदलकर भाजपा के पक्ष में परिणाम मोड़े गए।
850 सीटों का गणित और महिला आरक्षण परिसीमन बिल पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने की बात कर रही है, जिसका बहाना महिला आरक्षण है। राहुल ने सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है और उसे कल लागू किया जा सकता है, तो सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत क्यों है?
विपक्ष का आरोप: विरोधियों को कमजोर करने की साजिश राहुल गांधी के अनुसार, 850 सीटों का यह डिजाइन भाजपा को भारत के चुनावी नक्शे को अपनी मर्जी से बदलने की छूट देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए भाजपा उन समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर करना चाहती है जो उनके समर्थक नहीं हैं। साथ ही, इसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जाएगा।
ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा, हमने मोदी, शाह और ज्ञानेश को घेर लिया है। हमारे पास श्री ज्ञानेश कुमार के बारे में पर्याप्त जानकारी है, वे बच नहीं पाएंगे। हम जल्द ही वह जानकारी जनता के सामने रखेंगे।
राहुल का यह बयान देश की चुनावी शुचिता पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े करता है, जिस पर अब राजनीतिक गलियारों में गरमा-गरमी तय मानी जा रही है।
*#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, The idea that they can rig elections wherever they want, whenever they want, is an idea whose time is gone. They can still rig elections, but India knows that they are rigging them. Our polling shows us that 80% of India and… pic.twitter.com/HSEMxXTXpj
— ANI (@ANI) November 28, 2026
मुंबई लोकल ट्रेन में शादी का जश्न पड़ा भारी, रेलवे ने दिए जांच के आदेश
परिसीमन बिल पर घमासान: कांग्रेस ने किया आर-पार का ऐलान, खरगे बोले- संविधान और लोकतंत्र को खतरा
काजी तौकीर का कश्मीरी संघर्ष: मैंने कभी सहानुभूति का कार्ड नहीं खेला
नारी शक्ति का युग: 850 होगी लोकसभा की क्षमता, 33% आरक्षण के लिए संसद में बड़ा दांव
तभी आकाश अंबानी का कॉल आया... : रोहित शर्मा ने क्यों दोबारा संभाली मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
दिल्ली: मां से झगड़े के दौरान तीसरी मंजिल से फेंका सिलेंडर, नीचे खड़े 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
मुशफिकुर रहीम का बड़ा ऐलान: टेस्ट क्रिकेट को कहेंगे अलविदा, इंग्लैंड के खिलाफ होगा आखिरी मुकाबला
WTC के सिक्सर किंग : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इस टॉप-10 लिस्ट में भारत का दबदबा
BJP जिताओ बिल है परिसीमन विधेयक: संजय सिंह का केंद्र पर बड़ा हमला
चिराग पासवान के लिए रायबरेली बना सियासी किला या तिलिस्म? स्थापना दिवस पर ही लगा बड़ा झटका