लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) के माध्यम से 1,594 नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
सैफई सिंडिकेट बनाम सरकारी नौकरियां सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, जिस रफ्तार से हम नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, उसे सैफई सिंडिकेट गिन भी नहीं पाएगा। उन्हें तो बस नोट गिनने की आदत है। उन्होंने चुनौती दी कि अखिलेश यादव अपने चार कार्यकालों के आंकड़े सामने रखें और बताएं कि उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया था।
पारदर्शिता ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस चयन प्रक्रिया में किसी भी उम्मीदवार से न तो पैसे लिए गए और न ही कोई सिफारिश चली। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल एक कागज नहीं, बल्कि युवाओं की वर्षों की मेहनत का फल है।
सपा-बसपा से दोगुनी नियुक्तियां योगी आदित्यनाथ ने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया, सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकालों की कुल नियुक्तियों को जोड़ लिया जाए, तो भी हमारी सरकार ने उससे दोगुने से ज्यादा पत्र बांटे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 9.75 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और अगले सप्ताह 50,000 और युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
मुन्ना भाई गैंग का किया जिक्र 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि उस दौरान चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली में लगी रहती थी। उन्होंने कहा कि यूपी की पिछली भर्ती व्यवस्था मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म जैसी थी, जहाँ आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई और देता था और नौकरी किसी और को मिल जाती थी। योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस भ्रष्ट तंत्र को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।
*वर्ष 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार थी...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 27, 2026
UP का नौजवान पूछना चाहता है कि जब थे, तब क्या किया... pic.twitter.com/1r3r0mGDG2
उदयपुर की शादी में शाहरुख खान का जलवा: एक मिनट के डांस की फीस में आ जाएगी लग्जरी कार!
जलगांव-जालना रेल लाइन: 162 किमी की सीधी बचत और देश की सबसे लंबी सुरंग; जानें मेगा प्रोजेक्ट की खूबियां
41 लाख का ड्राइंग रूम, 7 लाख की लिफ्ट: केजरीवाल का शीशमहल अब आम जनता के लिए खुला
यूपी में ठंड का सितम: 28-29 नवंबर को घने कोहरे का यलो अलर्ट , पारा 8.4 डिग्री तक लुढ़का
अरविंद केजरीवाल का शीश महल : 2 करोड़ का बेड और 11 लाख का झूमर; सरकारी बंगले का सच हुआ बेपर्दा
तिलक वर्मा का सपना टूटा: क्या सूर्यकुमार यादव के बाद भारत को नहीं मिलेगा दूसरा राइजिंग स्टार चैंपियन?
भारी बारिश और शीतलहर का डबल अटैक: दक्षिण में अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की मार
क्या छोटे सरकार का गुस्सा फिर उबाल पर? बेटी की शादी के दौरान ड्राइवर को लात मारने का वीडियो वायरल
इंडिया ब्लॉक में दरार: परिसीमन पर RJD सांसद के समर्थन से विपक्ष में हलचल
आसमान से नजर, जमीन पर घेराबंदी: किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज