अर्जुन मुंडा की मां को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दी सांत्वना
News Image

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को विशेष रूप से जमशेदपुर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

हेलीकॉप्टर से पहुंचे घोड़ाबांधा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 2:45 बजे घोड़ाबांधा स्थित कनफुटा मैदान में उतरा। यहां जिला प्रशासन की ओर से सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे अर्जुन मुंडा के आवास के लिए रवाना हुए।

मां का जाना अपूरणीय क्षति अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति है। वे करीब एक घंटे तक पीड़ित परिवार के साथ रहे।

नेताओं का लगा तांता इस दौरान शोक व्यक्त करने के लिए स्थानीय विधायकों का जमघट लगा रहा। कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और ईचागढ़ विधायक सविता महतो मौजूद रहे। इनके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन और वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कनफुटा मैदान से लेकर अर्जुन मुंडा के आवास तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही। डीसी राजीव रंजन, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री वापस कनफुटा मैदान पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो गए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य और वीडियो वायरल करने का शर्मनाक आरोप: क्या शादी का मतलब निजता का अंत है?

Story 1

बजट 2027: अब युवाओं की बारी, वित्त मंत्री के साथ मंथन में उठी AI और रोजगार की मांग

Story 1

साईं बाबा के चरणों में भक्त ने अर्पित किया करोड़ों का हार, नाम गुप्त रखने का किया आग्रह

Story 1

दिल्ली: शाहनवाज हुसैन के घर पहुंचे मोहन भागवत, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

Story 1

यशस्वी जायसवाल का अनोखा कारनामा: टेस्ट करियर के 33 मैचों में दोहराया इतिहास

Story 1

केजरीवाल का शीशमहल अब आम जनता के लिए खुलेगा, मात्र 20 रुपये में होगा दीदार

Story 1

शादी में चाऊमीन का ‘दंगल’: खाने के लिए मची ऐसी भगदड़ कि लोग भूल गए तहजीब

Story 1

नहीं खिलाना तो ले ही मत जाओ... , सिराज का पत्ता कटने पर भड़के दिग्गज, मैनेजमेंट पर उठे सवाल

Story 1

संसद सत्र से पहले शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन : शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया, जारी किया अनिवार्य व्हिप

Story 1

क्या फिर से हिटमैन संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान? 4 संकेतों से बढ़ी फैंस की उम्मीदें