जयपुर के शास्त्री नगर इलाके की रामनगर कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही घर में मां, बेटे और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटे ने पहले अपनी मां और बहन की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
क्या है मामला? शुक्रवार सुबह जब इस ट्रिपल मर्डर और सुसाइड की खबर फैली, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सरोज तिवारी, उनके 27 वर्षीय बेटे लकी और 25 वर्षीय बेटी शिवांगी के रूप में हुई है। पुलिस को तीनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले।
पासवर्ड लिखकर छोड़ा सुसाइड नोट इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू लकी द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट है। पुलिस को लकी के कमरे के पास एक कागज मिला, जिस पर उसके मोबाइल का पिन (पासवर्ड) लिखा था। मोबाइल अनलॉक करने पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला।
इसमें लकी ने लिखा कि गुरुवार दोपहर जब वह घर लौटा, तो मां और बहन के बीच झगड़ा हो रहा था। इस विवाद से वह इतना परेशान हो गया कि उसने दोनों की जान लेने का फैसला कर लिया। उसने भारी वस्तु से प्रहार कर मां और बहन की हत्या कर दी और बाद में दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
बीमारी और तंगहाली का साया जांच में पता चला है कि परिवार के तीनों सदस्य ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। लकी कोई स्थायी काम नहीं करता था और ऑनलाइन काम के जरिए बमुश्किल कमाई हो पा रही थी। घर की दयनीय स्थिति और साफ-सफाई के अभाव को देखकर परिवार की आर्थिक तंगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार बेहद एकांत में रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था।
पिता ने भी की थी आत्महत्या इस परिवार की त्रासदी का इतिहास पुराना है। कुछ साल पहले लकी के पिता ने भी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। अब घर के बाकी तीन सदस्यों की एक साथ विदाई ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस सुसाइड नोट व अन्य रिपोर्टों के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।
*Jaipur, Rajasthan: The bodies of a woman, her daughter and son were found inside a locked house near Ramnagar in the Bhatta Basti police station area. The family is suspected to have died by suicide after consuming a poisonous substance. The police are waiting for the FSL team to arrive before entering the house. DSP North Karan Sharma has also reached the spot.
— IANS (@ians_india) November 27, 2026
सैफई सिंडिकेट नोट गिनने में व्यस्त, हमारी नियुक्तियों की रफ्तार नहीं गिन पाएगा: सीएम योगी
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़: इनाम में महिंद्रा थार , लेकिन फाइनल क्यों टला?
पुणे में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : सुनेत्रा पवार ने कोयता गैंग और ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने के दिए कड़े निर्देश
न्यूजीलैंड की सड़कों पर ऋषभ पंत का धमाका: स्थानीय टीम के लिए खेलते हुए जड़े 54 रन, विरोधी खिलाड़ी पहचान तक नहीं पाए
दादी का अधूरा सपना और सोनिया गांधी का इटली वाला घर: एक सिख कारोबारी का भावुक जज्बा
UGC NET 2026: एग्जाम सिटी से हैं असंतुष्ट? 29 नवंबर तक बदलें अपना परीक्षा केंद्र
क्राइस्टचर्च टेस्ट: दूसरे सत्र में भारत की घातक वापसी, आकाशदीप की गेंदबाजी के आगे बिखरी कीवी पारी
अंपायर के फैसले पर भड़के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर हुआ जोरदार ड्रामा
राहुल गांधी की वजह से 37 सीटें जीती सपा , इमरान मसूद के तीखे तेवरों से यूपी की राजनीति गरमाई
इंडिया ब्लॉक में दरार: परिसीमन पर RJD सांसद के समर्थन से विपक्ष में हलचल