दौहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला काफी तनावपूर्ण रहा। इस मैच में श्रीलंका-ए ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली, लेकिन खेल के दौरान अंपायर का एक फैसला चर्चा का विषय बन गया।
क्या था पूरा मामला? मैच के दौरान श्रीलंका-ए की पारी के 23.5वें ओवर में शहबाज अहमद गेंदबाजी कर रहे थे, तभी उन्होंने लसिथ क्रूसपुल्ले के खिलाफ जोरदार LBW की अपील की। गेंद सीधे पैड पर लगी थी और भारतीय खिलाड़ी आउट के लिए आश्वस्त थे, लेकिन अंपायर ने अपील को सिरे से खारिज कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी का दिखा आक्रामक अंदाज अंपायर के इस फैसले से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपना आपा खो बैठे। वे सीधे अंपायर के पास पहुंचे और उनसे तीखे सवाल किए। वैभव यह पूछने लगे कि क्या गेंद बल्ले से लगी थी। इस दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा और शहबाज अहमद भी फैसले से नाखुश दिखे, लेकिन स्थिति संभालते हुए तिलक ने वैभव को वहां से पीछे हटने का इशारा किया।
अंपायर का तर्क अंपायर का मानना था कि गेंद लेग-स्टंप के बाहर जा रही थी, इसलिए उन्होंने इसे नॉट आउट करार दिया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को संयम बरतने की सलाह भी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव का आक्रोश साफ देखा जा सकता है।
अद्भुत रहा वैभव का टूर्नामेंट भले ही यह मैच भारत के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 4 मैचों में 70.25 की औसत से कुल 281 रन बनाए। खास बात यह है कि उन्होंने यूएई के खिलाफ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी और पूरे टूर्नामेंट में कुल 32 छक्के जड़े, जो किसी भी अन्य खिलाड़ी से कहीं अधिक हैं।
Shahbaz was convinced, but the umpire wasn t! 🙅♂️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 26, 2026
Were you? Tell us in comments!
Watch Sri Lanka A v India A, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026 pic.twitter.com/7YSHfF14G8
दिल जीत लेगी सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया , आयुष्मान और शर्वरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल!
पवित्र शेषनाग झील के किनारे भारी मशीनों का शोर: आस्था और पर्यावरण पर मंडराया संकट
नेटफ्लिक्स की नई सीरीज पर छिड़ा विवाद, आतंकी हाफिज सईद के साथ हमजा अली अब्बासी की फोटो वायरल
अरविंद केजरीवाल का शीश महल : 2 करोड़ का बेड और 11 लाख का झूमर; सरकारी बंगले का सच हुआ बेपर्दा
क्या टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज का सफर खत्म? प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर छलके आंसू
यशस्वी जायसवाल का अनोखा कारनामा: टेस्ट करियर के 33 मैचों में दोहराया इतिहास
यूपी में ठंड का सितम: 28-29 नवंबर को घने कोहरे का यलो अलर्ट , पारा 8.4 डिग्री तक लुढ़का
सर्किट हैं संजय राउत, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराओ : निलेश राणे का तीखा हमला
ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: पारिवारिक मूल्यों के साथ लीक से हटकर कहानी, क्या बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका?
मोहम्मद सिराज के साथ ये क्या हुआ? 6 साल में पहली बार देखा ऐसा दिन, कप्तान गिल के फैसले से हर कोई हैरान