त्रिपुरा में आज शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। राज्य की 21 शहरी स्थानीय निकायों की किस्मत तय करने के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यह मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
सुबह से ही उमड़े मतदाता अगरतला सहित राज्य भर के पोलिंग स्टेशनों पर लोग सुबह से ही उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। अगरतला में महिला मतदाताओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। कई लोगों का कहना है कि वे अपने दैनिक कार्यों से निबटने से पहले ही मतदान करना उचित समझ रहे हैं।
सीएम माणिक साहा ने डाला वोट मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला के महारानी तुलसीबती गर्ल्स स्कूल में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 2018 के बाद से त्रिपुरा में चुनाव एक त्योहार की तरह शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी की बड़ी जीत होगी।
विपक्षी दलों के आरोप शांतिपूर्ण मतदान के दावों के बीच, अगरतला के कुछ मतदान केंद्रों से विपक्षी उम्मीदवारों ने गंभीर शिकायतें की हैं। आरोप है कि कुछ नकाबपोश उपद्रवियों ने विपक्षी समर्थकों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की है।
268 वार्ड, 733 उम्मीदवार कुल 21 शहरी स्थानीय निकायों में से 16 निकायों के 268 वार्डों में मतदान हो रहा है। इसके लिए 704 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीजेपी पहले ही पांच शहरी निकायों में निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, अगरतला नगर निगम के सभी 51 वार्डों पर कड़ा मुकाबला है।
सुरक्षा का कड़ा पहरा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 39 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल मिलाकर 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी चुनावी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
बड़ा राजनीतिक इम्तिहान इन चुनावों को राज्य में 2028 के विधानसभा चुनाव का सेमी-फाइनल माना जा रहा है। कुल 5.56 लाख मतदाता 733 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी, माकपा (CPM) और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने सबसे ज्यादा 266, माकपा ने 228 और कांग्रेस ने 201 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
#WATCH | Agartala: Tripura Chief Minister Manik Saha casts his vote at Maharani Tulsibati Girls School for the Agartala Municipal Corporation (AMC) elections. He says, I have been observing the situation since this morning; people are heading out comfortably to cast their votes and returning home afterwards. I can see this from my house. It is heartening to see. Elections here in Tripura, especially since our government came to power in 2018, have consistently been held in a very peaceful manner, almost like a festive occasion. That is the case today as well. I have already cast my vote, and other members of my family will come later. It feels wonderful; after all, voting is a vital constitutional right. Everyone should come forward and exercise it...People everywhere showed such great enthusiasm and joy in their support; I am confident that our party will emerge victorious...
— ANI (@ANI) November 27, 2026
योगी नहीं तो यूपी नहीं : संजय राउत के बयान से सियासी गलियारों में हलचल
तू कानून से ऊपर है क्या? बूंदी में पूर्व मंत्री अशोक चांदना और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक
अनंत सिंह के भोज में खाने की मची अफरा-तफरी: पत्तल खत्म हुए तो कार्टन में ही परोस लिया खाना
चलती ट्रेन में पूजा-पाठ का खतरा: एसी कोच में जलता दीया और शंखनाद, रेलवे ने मांगी रिपोर्ट
योगी नहीं तो यूपी नहीं : शिवसेना नेता संजय राउत के चौंकाने वाले बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
आसमान से नजर, जमीन पर घेराबंदी: किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज
ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: पारिवारिक मूल्यों के साथ लीक से हटकर कहानी, क्या बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका?
मुंबई इंडियंस में हिटमैन की वापसी: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे कप्तानी, हार्दिक का युग समाप्त
सोना ₹72,000 सस्ता: 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, बुलियन मार्केट में खलबली
संसद सत्र से पहले शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन : शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया, जारी किया अनिवार्य व्हिप