पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज जो बचाये हैं संग समेट लो भारत में रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा नेटफ्लिक्स को इसे भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध न कराने की याद दिलाने के बाद, अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी अपना कड़ा रुख स्पष्ट कर दिया है।
गजेंद्र चौहान ने नेटफ्लिक्स को दी चेतावनी अभिनेता गजेंद्र चौहान ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि भारत को पाकिस्तानी कंटेंट की आवश्यकता ही क्यों है? उन्होंने कहा, जब हमारी संस्कृति और सभ्यता का सम्मान ही नहीं है, तो ऐसी सीरीज को बढ़ावा क्यों दिया जाए? यदि नेटफ्लिक्स सरकार के निर्देशों को नजरअंदाज कर इसे प्रसारित करने की जिद करता है, तो उसे कानूनी कार्रवाई और हर्जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
फिल्म इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील गजेंद्र चौहान ने मुंबई की तमाम फिल्म संस्थाओं से इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी 32 एसोसिएशनों से अपील की है कि वे इस तरह के कंटेंट का पुरजोर विरोध करें। उनका मानना है कि भारत में प्रतिभाओं, प्रोडक्शन हाउस और विषयों की कोई कमी नहीं है, इसलिए पाकिस्तानी प्रोजेक्ट्स को जगह देने का कोई औचित्य नहीं है।
विंदु दारा सिंह ने पूछा- उन्हें बिजनेस क्यों दें? अभिनेता विंदु दारा सिंह ने भी सरकार के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक सीमा पर हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का व्यापारिक संबंध नहीं रखना चाहिए। विंदु ने कहा, जो देश हमारे खिलाफ साजिशें रच रहा हो, उसे हम बिजनेस के जरिए कमाई करने का मौका क्यों दें?
मनोज जोशी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताया अभिनेता मनोज जोशी ने भी सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि एक नागरिक के नाते देश का हित सबसे पहले आता है। उन्होंने जोर दिया कि नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को भारत के नियमों और राष्ट्रीय नीतियों का सम्मान करना अनिवार्य है। उन्होंने अपनी समृद्ध भारतीय कहानियों को प्रमोट करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
क्या 4 दिसंबर को रिलीज होगी सीरीज? फवाद खान की यह सीरीज 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि, सरकारी दखल और कलाकारों के विरोध के बाद अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या नेटफ्लिक्स इस सीरीज को भारत में रिलीज करने का जोखिम उठाएगा या सरकार के दबाव के आगे कदम पीछे खींच लेगा।
#WATCH | Mumbai: On Pakistani Netflix series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo , actor Gajendra Chauhan says, ...Several Pakistani artists used to come to India and earn money. In 2013-14, when I was the president of CINTAA, I had strongly raised this issue. I had raised the issue… pic.twitter.com/HeNedPM2k6
— ANI (@ANI) November 26, 2026
क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का बड़ा दांव: गुरनूर बराड़ का डेब्यू, सिराज-जडेजा के लिए फिर मायूसी
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए? सरकार के इस नए टूल से घर बैठे वापस पाएं अपना पैसा
एशिया कप से बाहर होते ही भड़के फैंस: क्या DRS न होना इंडिया-ए के साथ सुनियोजित धोखा था?
बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का कथित वीडियो वायरल: ड्राइवर को लात मारने का दावा
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत का सपना टूटा, श्रीलंका की धाकड़ जीत से फाइनल में एंट्री
आकाश दीप की घातक गेंद, राहुल ने टपकाया आसान कैच; कीवी कप्तान को मिला जीवनदान
सैफई सिंडिकेट नोट गिनने में व्यस्त, हमारी नियुक्तियों की रफ्तार नहीं गिन पाएगा: सीएम योगी
दिल जीत लेगी सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया , आयुष्मान और शर्वरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल!
क्या प्लेइंग-11 से बाहर होने के बाद रो पड़े मोहम्मद सिराज? मुरली कार्तिक के दावे से मचा हड़कंप
105 नहीं, अब उससे ज्यादा चाहिए : इमरान मसूद ने सपा को दी चेतावनी, गठबंधन में सम्मान पर आर-पार