सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के दिखावे और भारी-भरकम खर्चों के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल को सुकून देने वाला है क्योंकि इसमें रिश्तों का सम्मान पैसों से ऊपर नजर आता है।
दूल्हे ने थाम लिया बुजुर्ग का हाथ वीडियो में एक बुजुर्ग स्टेज पर दूल्हे को शगुन के तौर पर सोने की चेन पहनाने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर ऐसे मौकों पर लोग खुशी-खुशी तोहफा स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया। जैसे ही बुजुर्ग ने चेन बढ़ाई, दूल्हे ने बड़े अदब से उनका हाथ थाम लिया। उसने चेन लेने से साफ मना कर दिया और मुस्कुराकर ससुर की तरफ इशारा करते हुए वह उपहार उन्हें ही सौंपने को कहा।
दुल्हन की चमकती आंखों का राज कैमरे की नजर जब पास बैठी दुल्हन पर पड़ी, तो उसकी मुस्कुराहट ने सब कुछ बयां कर दिया। लाल जोड़े में सजी दुल्हन को एक शब्द बोलने की जरूरत नहीं पड़ी। उसकी आंखों की चमक साफ कह रही थी कि उसने अपने लिए एक सही और स्वाभिमानी जीवनसाथी चुना है। उसे समझ आ गया था कि उसका हमसफर लालची नहीं, बल्कि संस्कारों वाला है।
क्या यह सिर्फ एक ड्रामा है? सोशल मीडिया पर लोग इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन एक बड़ा वर्ग इसे स्क्रिप्टेड भी मान रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि अगर कैमरा कई एंगल से सेट है और सब कुछ पहले से तय है, तो यह केवल एक ड्रामा है।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया इस वीडियो पर यूजर्स दो गुटों में बंटे नजर आए। कुलविंदर बल जैसे यूजर्स ने इसे शानदार बताते हुए कहा कि काश सभी लड़के ऐसा सोचे। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल ऐसी फुटेज तभी परफेक्ट दिखती है जब कैमरा एंगल पहले से सेट किए गए हों।
इस वीडियो ने बहस छेड़ दी है कि क्या वाकई यह संस्कारों का प्रदर्शन है या महज लाइक्स पाने की एक कोशिश? सच चाहे जो भी हो, दूल्हे के उस एक छोटे से इनकार ने इंटरनेट पर लोगों को रिश्तों की गरिमा पर सोचने के लिए मजबूर जरूर कर दिया है।
Groom refused the gold chain. Bride didn t have to say a word. That smile said I chose right. ♥️ Some grooms ask kya milega? This one said kuch nahi chahiye. The chain was gold. His character was 24 carat. She wasn t smiling because he refused a gift. She was smiling because she saw her future - safe, respected, loved. ?
— The Lie Lamaa™ ? (@_TweetsOfLamaa) November 26, 2026
नोटों की बारिश के बीच दुल्हन का ऐसा संस्कार देख दंग रह गए बाराती, वीडियो हुआ वायरल
INDIA ब्लॉक की बैठक से सुप्रिया सुले और संजय राउत ने बनाई दूरी, परिसीमन बिल पर विपक्ष में सशर्त मतभेद
बिग बॉस 20: माही विज और लव गिल की तीखी बहस, प्रियंका जग्गा का नाम आते ही मचा बवाल
2027 का महा-संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र के साथ समाजवादी पार्टी का मास्टरस्ट्रोक
जो बचा है, वह भी खत्म हो जाएगा - परिसीमन बिल पर कपिल सिब्बल की दो बड़ी चेतावनियां
बीच सड़क पर मचाया बवाल, अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाले युवक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा
चोर आ गए चोर : घर में घुसा बदमाश, तोते ने अपनी चीख से बना दिया नाकाम
राजस्थान में कंपकपाती ठंड का अलर्ट: शेखावाटी और अजमेर-कोटा में शीतलहर के आसार
मुंबई लोकल बनी शादी का हॉल: दुल्हन के लिए दोस्तों ने ट्रेन में ही सजा दी महफिल
आसनसोल एनकाउंटर: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था कुख्यात प्रताप दास, पैर में लगी गोली