टॉस जीतकर भी बैकफुट पर भारत क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला फिलहाल उल्टा पड़ता दिख रहा है। कीवी बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए और दूसरे सेशन तक भारतीय आक्रमण पूरी तरह से बेरंग दिखा।
деб्यू पर गुरनूर बराड़ का संघर्ष इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किए गए गुरनूर बराड़ ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्हें जसप्रीत बुमराह के हाथों टेस्ट कैप मिली, लेकिन वे गेंदबाजी में कोई बड़ा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। हालांकि, भारत को दिन की एकमात्र सफलता गुरनूर ने ही दिलाई, जब उन्होंने डेवॉन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया।
विकेट के लिए तरसे दिग्गज गुरनूर के अलावा टीम इंडिया का अन्य कोई गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका। जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज ने 11-11 ओवर फेंके, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, आकाश दीप भी 9 ओवर डालने के बाद खाली हाथ रहे। न्यूजीलैंड ने दूसरे सेशन तक 38 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं।
कप्तान टॉम लैथम का शानदार अर्धशतक पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने दूसरे टेस्ट में जिम्मेदारी भरी पारी खेली है। लैथम ने 119 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। वे 56 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और हेनरी निकोल्स (15 रन) उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। भारतीय टीम को अब जल्द से जल्द विकेट चटकाकर मैच में वापसी करने की जरूरत है।
Test Cap No. 321
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
Gurnoor Brar is all set to make his debut in whites for #TeamIndia
He gets his Test cap from @Jaspritbumrah93 🤝#NZvIND pic.twitter.com/9AIeizgFm8
26/11 की वो खौफनाक रात... जब मल्लिका जगद की सूझबूझ ने बचा ली 60 से ज्यादा जानें
सूखा प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत: सरकार देगी ऑटोरिक्शा, जानें कैसे मिलेगा लाभ
रील-स्क्रॉलिंग में मिला प्यार: पति को छोड़ प्रेमी के साथ स्टांप पेपर पर लिव-इन में रहने लगी महिला
आसमान से नजर, जमीन पर घेराबंदी: किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज
दिल्ली का शीशमहल आम जनता के लिए खुला: 23 लाख का झूमर और रिमोट वाले पर्दे; देखें पूरी रेट लिस्ट
बेटी की शाही शादी में बाहुबली का रौद्र रूप: अनंत सिंह ने सनरूफ से ड्राइवर को मारी लात, वीडियो वायरल
क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का बड़ा दांव: गुरनूर बराड़ का डेब्यू, सिराज-जडेजा के लिए फिर मायूसी
11,000mAh बैटरी और 7-इंच की विशाल स्क्रीन: रेडमी ला रहा है पावर का नया बीस्ट
‘ये प्रेम मोल लिया’ का जादू: आयुष्मान-शरवरी की सादगी देख दर्शकों को आई 90 के दशक की याद
बीच सड़क पर मचाया बवाल, अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाले युवक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा