भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।
गुरनूर बरार को मिला टेस्ट कैप टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को मौका दिया है। 6 फीट 5 इंच लंबे बरार का यह टेस्ट डेब्यू है। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट कैप सौंपी। न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर बरार की लंबाई टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है।
शानदार फॉर्म का मिला इनाम गुरनूर बरार मूल रूप से टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, वनडे सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके फॉर्म को देखते हुए कुलदीप यादव की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया। बरार का फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड भी शानदार है, जहां उन्होंने 22 मैचों में 26.40 की औसत से 71 विकेट चटकाए हैं।
सिराज फिर टीम से बाहर मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 में वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया। पहले मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिला था और दूसरे टेस्ट में भी टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा नहीं जताया। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी इस मैच की अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है।
गिल की रणनीति टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने अपने फैसले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, विकेट काफी अच्छी दिख रही है और इसमें नमी है। हम पहले और दूसरे सत्र में हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। भारत इस मुकाबले में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
Test Cap No. 321
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
Gurnoor Brar is all set to make his debut in whites for #TeamIndia
He gets his Test cap from @Jaspritbumrah93 🤝#NZvIND pic.twitter.com/9AIeizgFm8
दिल जीत लेगी सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया , आयुष्मान और शर्वरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल!
क्या टीम से बाहर होने का दर्द नहीं छिपा पाए मोहम्मद सिराज? आंखों में नमी देख फैंस हुए भावुक
पुणे के आसमान में भारतीय वायुसेना का दम: लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा लोहगांव
एशिया कप से बाहर होते ही भड़के फैंस: क्या DRS न होना इंडिया-ए के साथ सुनियोजित धोखा था?
क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का बड़ा दांव: गुरनूर बराड़ का डेब्यू, सिराज-जडेजा के लिए फिर मायूसी
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़: 11वीं पास युवक बन गया MBBS डॉक्टर, 5.5 लाख में बिक रही थीं डिग्रियां
त्रिपुरा निकाय चुनाव: सत्ता का सेमी-फाइनल , 21 निकायों में मतदान जारी
AK-47 के साथ दबोचा गया जैश का संदिग्ध: गुजरात में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब
क्राइस्टचर्च टेस्ट: दूसरे सत्र में भारत की घातक वापसी, आकाशदीप की गेंदबाजी के आगे बिखरी कीवी पारी
पुणे में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस : सुनेत्रा पवार ने कोयता गैंग और ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने के दिए कड़े निर्देश