चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी लिंक एंड को (Lynk & Co) ने अपनी हाइब्रिड कार 07 GT की मजबूती साबित करने के लिए एक बेहद खतरनाक और रोमांचक तरीका अपनाया है। कंपनी ने इस कार को पहाड़ी ढलान से नीचे गिराकर उसका क्रैश टेस्ट किया, जिसके नतीजे हैरान करने वाले रहे।
हवा में उछली कार और छह बार पलटी यह सेफ्टी डेमो चीन के झांगजियाकोऊ में किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक रैंप के जरिए हवा में उछली और नीचे जमीन पर गिरने के बाद छह बार पलटी। हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद कार अंत में अपने पहियों पर आकर रुकी।
दरवाजों का खुलना बना चर्चा का विषय इस स्टंट की सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि भीषण पलटवार के बाद भी कार के चारों दरवाजे आसानी से खुल गए। कंपनी का दावा है कि कार के साइड कर्टन एयरबैग छह सेकंड से ज्यादा समय तक खुले रहे, जिससे केबिन में बैठे पैसेंजर सुरक्षित रह सकते थे। हालांकि कार की छत के कांच (सनरूफ) में दरारें दिखीं, लेकिन विंडशील्ड और खिड़कियां पूरी तरह सुरक्षित नजर आईं।
प्रोडक्शन मॉडल का इस्तेमाल कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस टेस्ट के लिए किसी विशेष मॉडिफाइड प्रोटोटाइप का नहीं, बल्कि सीधे शोरूम से आने वाले प्रोडक्शन मॉडल का इस्तेमाल किया गया। यह कार एक प्लग-इन हाइब्रिड वैगन है, जो 530 हॉर्सपावर तक की जोरदार ताकत पैदा करने में सक्षम है।
क्या यह सुरक्षा का पक्का प्रमाण है? कंपनी ने इसे अपने 17 एक्सट्रीम सेफ्टी टेस्ट का हिस्सा बताया है। इससे पहले कंपनी ने Lynk & Co 900L SUV को भी 12 मीटर की ऊंचाई से गिराकर उसकी मजबूती जांची थी।
हालांकि, जानकारों का मानना है कि कंपनी का यह निजी डेमो है। कार की वास्तविक सुरक्षा रेटिंग के लिए ग्लोबल NCAP या इसी तरह की स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा नियंत्रित वातावरण में किए गए क्रैश टेस्ट ही सबसे विश्वसनीय माने जाते हैं। यह स्टंट मार्केटिंग और इंजीनियरिंग के आत्मविश्वास का एक बड़ा प्रदर्शन जरूर है।
In the ongoing battle for most dramatic car safety demo, Lynk & Co has decided to launch a 07 GT off the end of a runway and over a cliff. It went well. https://t.co/oZuglCHP0X
— Inside China Auto (@InsideChinaAuto) November 19, 2026
दिल्ली हेल्थकेयर का नया ब्लूप्रिंट: 2027 तक मिलेंगे दो बड़े अस्पताल, 25 दिसंबर से खुलेंगे 40 आरोग्य मंदिर
दिल्ली को जल्द मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात: सिरसपुर और हस्तसाल में शुरू होंगे दो बड़े अस्पताल
बेंगलुरु में दर-ए-नजात स्क्रीनिंग पर बवाल: पाकिस्तानी ड्रेस कोड की शर्त और रद्द हुआ इवेंट
रोहतक में खूनी गैंगवार: ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवकों की मौत से दहला इलाका
बाय-बाय पापा! : ड्यूटी पर लौटते फौजी के पीछे दौड़ती नन्हीं बेटी का वीडियो हुआ वायरल, नम हो गईं सबकी आंखें
गजवा-ए-हिंद के दावे करने वाले पाकिस्तानी कर्नल अब अमेरिका में चला रहे ट्रक
मणिपुर में सियासी हलचल: नागालैंड के CM नेफ्यू रियो का दौरा, उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे पर साधी चुप्पी?
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का शाही ब्राइडल लुक: मरून लहंगे से साड़ी तक, हर अंदाज में छाईं दुल्हन
बालोद के जंगलों में मौत का जाल : 4 साल में 63 वन्यजीवों ने तोड़ा दम, खुले कुएं बन रहे काल
मेरठ होटल कांड: एनकाउंटर में घिरते ही गिड़गिड़ाया आरोपी सलमान, बोला- गलती हो गई, माफ कर दो