देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर कश्मीर घाटी तक सर्दी ने जोर पकड़ लिया है, जबकि दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है।
दिल्ली: सीजन की सबसे सर्द सुबह और दमघोंटू हवा राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी चिंताजनक बना हुआ है, जहां औसत AQI 224 (खराब श्रेणी) पर पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे से राहत की उम्मीद कम है।
कश्मीर घाटी में जमा देने वाली ठंड पहाड़ों पर सर्दी का असर चरम पर है। श्रीनगर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री नीचे गिर गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम स्तर है। पहलगाम पूरे क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत तक घाटी में मौसम शुष्क रहेगा और रातें और अधिक ठंडी हो सकती हैं।
राजस्थान: फतेहपुर में पारा 4.7 डिग्री पर राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। नागौर, माउंट आबू और चूरू में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
कोहरे की मार: पंजाब से लेकर पूर्वोत्तर तक चेतावनी मौसम विभाग ने उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 25 से 29 नवंबर के बीच घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में भी दृश्यता कम हो सकती है।
दक्षिण भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट एक तरफ उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश का संकट गहरा गया है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 से 27 नवंबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
आंध्र और कर्नाटक में बिजली गिरने की चेतावनी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र और कर्नाटक में 28 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और बिजली गिरने की घटनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
*
अमेरिका का नया टैरिफ वार : भारत के निर्यात पर आ सकता है 25% का संकट
अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव पर भारत का कड़ा रुख: अतिरिक्त उत्पादन का आरोप बेबुनियाद
बिसलेरी विवाद: जिस पानी पर FSSAI ने लगाई रोक, उसी की बोतलें सरकारी कार्यक्रम में परोसी गईं
60 सीटों का ऑफर मजाक है? सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, गठबंधन पर बड़ा सवाल
अंतरिक्ष में डेटा का साम्राज्य: Elon Musk का 10 लाख सैटेलाइट्स वाला Starmind प्रोजेक्ट क्या है?
मणिपुर में सियासी हलचल: नागालैंड के CM नेफ्यू रियो का दौरा, उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे पर साधी चुप्पी?
6, 6, 6, 4, 4... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, सेमीफाइनल में तोड़े श्रीलंका के हौसले
बालोद के जंगलों में मौत का जाल : 4 साल में 63 वन्यजीवों ने तोड़ा दम, खुले कुएं बन रहे काल
उदयपुर की शाही शादी में शाहरुख खान का जलवा: लुंगी पहनकर किया जबरदस्त डांस, सोनू निगम ने बिखेरा सुरों का जादू
आगरा कैंट: मौत के मुंह से यात्री को खींच लाए जीआरपी के देवदूत , CPR देकर बचाई जान