बिग बॉस 20 के घर में दोस्ती और दुश्मनी का समीकरण हर दिन बदल रहा है। इस बार शो के चर्चित कंटेस्टेंट स्काउट ओपी (Scout OP) और यंग डीएसए (Yung DSA) के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल गरमा दिया है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान शुरू हुआ यह विवाद निजी हमलों तक पहुंच गया।
शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्काउट काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने यंग को नीचा दिखाते हुए कहा, तेरे जैसे लड़के तो मेरे यहां काम करते हैं। इतना ही नहीं, स्काउट ने यंग को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि घर से बाहर निकलने के बाद वो उन्हें देख लेंगे।
स्काउट के इस रवैये से यंग डीएसए भड़क गए। उन्होंने स्काउट की उम्र पर निशाना साधते हुए कहा कि 27 साल की उम्र होने के बावजूद स्काउट 17 साल के बच्चों जैसी हरकतें कर रहे हैं। यंग ने स्काउट के बर्ताव को नकली और बालबुद्धि करार दिया। इस दौरान अरिश्फा खान ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को एक-दूसरे से दूर रखने की कोशिश की।
सिर्फ यंग ही नहीं, बल्कि आम्रपाली दुबे ने भी स्काउट से दूरी बना ली है। एक बातचीत के दौरान यंग ने कहा कि उन्हें बस तीन हफ्ते और स्काउट को झेलना है, जिसके बाद वे दोबारा उनका चेहरा भी नहीं देखना चाहते। आम्रपाली ने भी यंग की बात का समर्थन किया। स्पष्ट है कि घर में स्काउट के खिलाफ एक बड़ा गुट बनता जा रहा है।
नॉमिनेशन टास्क के चलते घर में तनाव का माहौल है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते कुल 6 सदस्य नॉमिनेशन की चपेट में हैं, जिनमें स्काउट ओपी, लव गिल, कनिका मान, गुल्लू, माही विज और आम्रपाली दुबे शामिल हैं।
वीकेंड का वार में इनमें से किसी एक का सफर समाप्त हो जाएगा। अब देखना यह होगा कि दर्शकों का वोट किसे बचाते हैं और कौन घर से बाहर होता है।
#BiggBoss20 #ScoutOP #YungDSA #RealityShow #BB20
#BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/J6Qt1hwJ6b
— Digital News Hub Media (@Reality_clips) November 24, 2026
गठबंधन पर सस्पेंस के बीच सपा का बड़ा दांव, पहली लिस्ट में 5 नाम किए घोषित
छठ और सिंदूर पर भद्दी कॉमेडी पड़ गई भारी: स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, चौतरफा घिरे
देव दीपावली: मथुरा में विधायक श्रीकांत शर्मा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, यमुना तट पर दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा
बेटी की मेहंदी में नीलम देवी ने लूट ली महफिल, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरकीं पूर्व विधायक
बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी: ये कॉमेडी नहीं, आपकी हताशा और सस्ती लोकप्रियता का खेल है!
बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध: सलमान की मातृभूमि बनाम श्रद्धा की ईठा , लक्ष्मण उतरेकर ने भरी हुंकार
पेंशन पाने वालों के लिए बड़ी खबर: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना पेंशन स्टेटस
रेलवे का बड़ा अलर्ट: 24 से 30 नवंबर के बीच रद्द हुई 16 ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें अपनी लिस्ट
अनंत सिंह की बेटी की शादी: नीलम देवी के डांस ने बटोरी सुर्खियां, मेहमानों के लिए खास तोहफों की तैयारी
पुणे कोर्ट के बाहर खौफनाक वारदात: दिनदहाड़े शख्स के काटे दोनों हाथ, वीडियो वायरल