पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सरेआम एक शख्स पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने इतनी बेरहमी दिखाई कि पीड़ित के दोनों हाथ काट दिए।
क्या है पूरा मामला? हमले का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है। मंदार खुद भी एक हत्या के मामले में आरोपी है और महज चार दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। दोपहर के वक्त जब वह कोर्ट के पास था, तभी 6 हमलावरों ने उसे घेर लिया।
वीडियो में कैद हुई दरिंदगी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे हमलावरों ने धारदार हथियारों से मंदार पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी भी की। हमले के बाद आरोपी बड़ी आसानी से स्कूटरों पर सवार होकर फरार हो गए।
खून से लथपथ सड़क पर गिरा पीड़ित हमले के तुरंत बाद, खून से लथपथ मंदार किसी तरह लड़खड़ाते हुए सड़क पार कर फुटपाथ पर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घायल को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुरानी रंजिश का एंगल पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंदार किवले अप्रैल 2025 में हुए शुभम सुभाष चव्हाण हत्याकांड का आरोपी था। यह हत्या जमीन और पैसों के विवाद को लेकर हुई थी। पुलिस को शक है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है और बदला लेने की नीयत से ही इसे अंजाम दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई पुणे के डीसीपी (क्राइम) गौहर हसन ने बताया कि घटना स्थल से दो पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई है। पुलिस ने 4 से 5 हमलावरों की पहचान कर ली है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। कोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके के बाहर हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*पुणे में कोर्ट के बाहर एक शख्स पर हुए सनसनीखेज हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने शख्स के दोनों हाथ काट दिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल हमले… pic.twitter.com/G24JkS1lfG
— Lallu Ram (@lalluram_news) November 25, 2026
पुष्कर मेले में गूंज रही आदिवासियों की टंकार , 3000 में मिल रहा सटीक निशाना लगाने वाला धनुष
फोन की मजबूती चेक करने के लिए महिला ने पार की हद, उबलते सूप में डुबोया स्मार्टफोन, फिर जो हुआ...
इंजीनियरिंग का बढ़ा क्रेज: JEE Main 2027 में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, 14 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा
चीन के स्पेस मिशन में पाकिस्तान की एंट्री: शेनझोउ-24 के साथ अंतरिक्ष में पहुंचे मोहम्मद जीशान अली
अनंत सिंह की बेटी की शादी: नीलम देवी के डांस ने बटोरी सुर्खियां, मेहमानों के लिए खास तोहफों की तैयारी
कॉफी विथ करण में गोरखपुर पर सवाल: रवि किशन ने करण जौहर को जड़ा मज़ाक में थप्पड़!
आगरा कैंट: मौत के मुंह से यात्री को खींच लाए जीआरपी के देवदूत , CPR देकर बचाई जान
बिग बॉस 20: नॉमिनेशन टास्क में आमने-सामने आए स्काउट और यंग डीएसए, 6 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार
900 साल पुराने मंदिर के पत्थरों में कैद है बस्तर के राजवंश का राज , महारानी के दान से मिला यह अनूठा प्रमाण
RJD नेता के घर में 3 घंटे तक डकैती: CCTV उखाड़े, अधिकारियों के बंगलों के पास पुलिस देखती रही तमाशा