पाकिस्तान में प्रशासनिक सुधार के नाम पर प्रांतों के बंटवारे की योजना देश के लिए एक नई मुसीबत बन गई है। मंगलवार को कराची की सड़कों पर हजारों सिंधी राष्ट्रवादी उतर आए और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की सैन्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस विरोध ने एक बार फिर आजाद सिंधुदेश की मांग को हवा दे दी है।
क्या है विवाद की जड़? पाकिस्तान सरकार देश के 4 प्रांतों को खत्म कर उन्हें 13 से 15 प्रशासनिक इकाइयों में बांटने की योजना बना रही है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी और योजना मंत्री अहसान इकबाल का तर्क है कि 25 करोड़ की आबादी के लिए मौजूदा ढांचा पर्याप्त नहीं है। हालांकि, सिंधी राष्ट्रवादियों का आरोप है कि यह सिंध के संसाधनों और राजनीतिक प्रभाव को खत्म करने की एक सोची-समझी सैन्य साजिश है।
सिंध को बांटने का डर विरोध का सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार कराची को सिंध से अलग करने पर विचार कर रही है। कराची सिंध की आर्थिक रीढ़ है और वहां की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी MQM-P भी इसे एक अलग प्रांतीय दर्जा देने की पक्षधर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पंजाब के दबदबे वाला सैन्य प्रतिष्ठान कराची पर अपना सीधा नियंत्रण स्थापित करना चाहता है।
सिंधुदेश की मांग तेज प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक अजरक पहनकर सैन्य शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रवादी संगठन जेय सिंध मुत्तहिदा महाज (JSMM) ने तो पंजाब की आर्थिक नाकेबंदी तक की धमकी दे दी है। सोशल मीडिया पर भी इंडिपेंडेंट सिंधुदेश की मांग करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान को एक अप्राकृतिक देश करार दिया गया है।
बिलावल भुट्टो की चेतावनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी इन प्रस्तावों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। बिलावल ने कहा है कि प्रांतों के इस तरह के बंटवारे से देश में गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं और बड़े पैमाने पर खून-खराबा हो सकता है।
आगे क्या? स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। विरोध कर रहे गुटों ने आने वाले 29 नवंबर को और बड़े प्रदर्शनों की योजना बनाई है। कराची में जिस तरह से रैलियां हो रही हैं, उससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। क्या मुनीर सरकार अपनी जिद पर कायम रहेगी या बढ़ते जन आक्रोश के आगे घुटने टेकेगी, यह आने वाले कुछ दिन तय करेंगे।
The Sindhi nation rejects Pakistan as an unnatural state, a Punjabi colonial occupation, and every conspiracy by the deceptive Punjabi military to divide Sindh. It appeals to the world, the United Nations, and the international community to support the independence of Sindhudesh,… pic.twitter.com/8Vc85H3ymo
— Shafi Burfat (@shafiburfat) November 22, 2026
शेषनाग झील में विकास का शोर: क्या अमरनाथ यात्रा मार्ग पर प्रकृति और आस्था से खिलवाड़ हो रहा है?
मैदान पर दिखाई हेकड़ी, मैच के बाद भीगी बिल्ली बने यूएई के गेंदबाज; अभिषेक शर्मा के साथ हुआ कुछ ऐसा
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का तीखा हमला: सत्ता की भूख है, सेवा नहीं
बचपन की स्मृतियां और राजनीति का अनदेखा सफर: राहुल गांधी ने साझा किया मां सोनिया का इमोशनल वीडियो
गठबंधन पर सस्पेंस के बीच सपा का बड़ा दांव, पहली लिस्ट में 5 नाम किए घोषित
रामायण फिल्म विवाद: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा पर फंसी कानूनी तलवार, हिंदू संगठन ने दर्ज कराई FIR
दिल्ली के कैफे में सहकर्मियों ने ही लूटी अस्मत: 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप, महिला सहित 3 गिरफ्तार
16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्ज़ा: बंगाल के मंत्री के बयान से कूटनीतिक हलकों में खलबली
53 गेंद, 204 रन और 28 छक्के: वैभव सूर्यवंशी की पारी देख हैरान हुए सहवाग
दिल्ली की सड़कों पर सिर्फ BS-6 गाड़ियां! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा विचार, क्या आप पर पड़ेगा असर?