नई दिल्ली: भारत में मौसम का मिजाज दो तरफा रूप ले चुका है। एक ओर जहां दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं ने चेतावनी पैदा कर दी है, वहीं उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने सिस्टम में सक्रिय ईस्टरली वेव और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को इसका मुख्य कारण बताया है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में ईस्टरली वेव और क्षेत्रीय चक्रवाती परिसंचरण के कारण दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने सावधानी बरतने को कहा है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। वहीं, केरल और आंध्र प्रदेश के तटों पर भी 50 किमी/घंटा तक की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही ताजा बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश की मणिमहेश झील पर बर्फ की मोटी परत जम गई है। कश्मीर के छह शहरों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। इसका सीधा असर मैदानी राज्यों के तापमान पर पड़ा है, जहां रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है।
राजस्थान का फतेहपुर इलाका सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता 25 मीटर से भी कम हो गई है। आने वाले दिनों में यूपी में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। मध्य प्रदेश में भी भोपाल सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।
राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं, लेकिन सुबह के समय धुंध और हल्के कोहरे का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंड के साथ-साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 238 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में सुबह-शाम घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अतिरिक्त, बुधवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
*मौसम संबंधी चेतावनी !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 24, 2026
मुख्य बिंदु:
पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण, 24 से 27 नवंबर 2026 के दौरान के रल और माहे, तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Highlights:
Under the influence of easterly waves, isolated heavy rainfall… pic.twitter.com/Yqi4hpKI0T
पुणे में खौफनाक वारदात: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर रात भर शव के पास बैठा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर
53 गेंद, 204 रन और 28 छक्के: वैभव सूर्यवंशी की पारी देख हैरान हुए सहवाग
52 गेंदों में डबल सेंचुरी: बिहार के वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े रिकॉर्ड्स, CM सम्राट ने कहा - बिहार के लाल ने बढ़ाया मान
पाकिस्तान में फिर धधकी आजादी की आग: सिंध में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब
मौसम का डबल अटैक: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई धुकधुकी
धमतरी: बेसुध महिला को सड़क पर फेंककर भागा ई-रिक्शा चालक, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत
सरकार नहीं, जनता को जवाबदेह हूँ : कर्नाटक में कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा
प्रयागराज में शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें: स्वगणना न करने पर सीधे रुकेगा वेतन, BSA के सख्त आदेश
यूपी चुनाव 2027: सपा की पहली लिस्ट से सियासी हलचल, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज़ के बीच फोन पर बड़ी चर्चा: रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक शांति पर बनी सहमति