रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायण बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 19 दिनों में 1,700 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को धूल चटा दी है।
कमाई में गिरावट और मेकर्स का मास्टर प्लान शानदार प्रदर्शन के बावजूद, फिल्म की कमाई में 19वें दिन 65 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने मंगलवार को 12.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दर्शकों की संख्या कम न हो, इसके लिए मेकर्स ने एक बड़ा तोहफा दिया है। अब दर्शक मंगलवार को महज 99 रुपये में सिनेमाघरों में जाकर रामायण का अनुभव ले सकते हैं।
रिकॉर्ड-तोड़ कमाई का सफर 5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 1,141.65 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से आई कमाई 563 करोड़ रुपये है।
अगला लक्ष्य पुष्पा 2 का रिकॉर्ड रामायण अब तक केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। फिलहाल इस फिल्म की नजर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के 1,743 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर है। जिस रफ्तार से यह फिल्म चल रही है, जल्द ही इसके पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने की उम्मीद है।
देश में फिल्म का नेट कलेक्शन भारत में फिल्म का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है:
बाजार में नई फिल्मों की दस्तक के बावजूद रामायण का क्रेज बरकरार है। मेकर्स ने गुरुपर्व के अवसर पर दर्शकों को शुभकामनाएं देते हुए इस विशेष टिकट ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है।
Experience Ramayana on the big screen this Tuesday, with tickets starting at just ₹99*.
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) November 23, 2026
Wishing everyone a blessed Gurpurab. 🙏
Book your tickets now! 🏹
Ramayana, now playing in cinemas worldwide, across all premium formats. pic.twitter.com/UOxdBZdLcN
काश मैं नीरव मोदी होता... : ऑक्सफोर्ड जाने से रोके गए CJP नेता सौरव दास ने मोदी सरकार पर बोला हमला
खुद को बचा ले बावले : बागेश्वर बाबा पर भड़के रामदेव, पाखंडी और धूर्त बताया
अयोध्या से जनकपुर तक सरयू-कमला एक्सप्रेस : रिश्तों की नई पटरी पर भारत-नेपाल
लीबिया के तट पर यूक्रेन का बड़ा प्रहार: रूसी युद्धपोत और कार्गो जहाज तबाह
तेरे चाचा चोर हैं सुनते ही मैंने जड़ा थप्पड़: प्रियंका गांधी ने ताजा की इमरजेंसी के बाद की कड़वी यादें
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर अकवान का साया: भारी बारिश और कीचड़ ने बिगाड़े इंतजाम, रद्द हुआ कई VVIP का हवाई सफर
हिजाब नहीं पहना तो मिले 74 कोड़े: ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मिली बर्बर सजा
यूपी चुनाव: 26 सीटों वाली लिस्ट पर घमासान, कांग्रेस ने किया किनारा या अभी है खेल बाकी?
कैबिनेट मंत्री ने TI से कहा- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया, छुड़ाने पुलिस भेजिए , वायरल वीडियो से हड़कंप
मैं माफी मांगता हूं : अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, ईशा सिंह से विवाद पर कबूली अपनी गलती