स्पोर्ट्स डेस्क: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा की तरह रोमांचक और तनावपूर्ण रहा। इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा चर्चा का केंद्र बने रहे, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपनी आक्रामक टिप्पणियों से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चुनौती दी।
गेंदबाजी के दौरान दिखाया आक्रामक तेवर मैच की शुरुआत से ही हर्षित राणा पूरे जोश में दिखे। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज शमील हुसैन और माज सदाकत पर लगातार दबाव बनाया। हर गेंद के बाद राणा का उन पर तंज कसना जारी रहा। जब आयुष बडोनी की गेंद पर राणा ने शमील हुसैन का कैच लपका, तो उन्होंने मैदान से बाहर जाने का इशारा करते हुए कुछ तीखे शब्द भी कहे।
बल्लेबाजी के समय पलटा पासा जब हर्षित राणा बल्लेबाजी करने आए, तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मौके का फायदा उठाया। मोहम्मद इमरान की गेंद पर फरहान युसूफ ने राणा का कैच लपका, जिससे वह खाता खोले बिना आउट हो गए। पवेलियन लौटते समय सूफियान मुकीम ने राणा को गुस्से में कुछ कहा, जिसका कोई जवाब दिए बिना राणा चुपचाप वापस लौट गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान की जीत, भारत की हार मैच के परिणाम की बात करें तो पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंडिया-ए की टीम 49.1 ओवर में 265 रनों पर ही सिमट गई और पाकिस्तान ने यह मुकाबला 48 रनों से अपने नाम कर लिया।
तिलक वर्मा की मेहनत पर फिरा पानी इंडिया-ए की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार शतकीय पारी (100 रन) खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 42 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि शाहबाज अहमद ने 56 रन बनाकर तिलक का बखूबी साथ दिया। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, लेकिन इनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई।
-PAKISTANI PLAYERS GIVING AGGRESSIVE SEND OFF TO HARSHIT RANA!!! #indvspak pic.twitter.com/1LVST0dUnr
— Krishna (@Krishxnaa01) November 22, 2026
शादी के घर में हाथियों का तांडव: मेहमानों का खाना चट कर तोड़े घर, दहशत में ग्रामीण
इंडोनेशिया: कैंडी फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, मलबे से मिले 24 बॉडी बैग; 34 कर्मचारियों की तलाश जारी
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने का मिशन 2027 : अफसरों की जवाबदेही तय, रिपोर्ट कार्ड में कई खामियां उजागर
सितारों से सजी शाम: काव्या मारन और अनिरुद्ध के दूसरे रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड और साउथ का हुजूम
सोनिया गांधी का इटली वाला घर: कौन है वह सिख कारोबारी जिसने खरीदी इंडियन हाउस की चाबियां?
इंडिया-पाकिस्तान मैच में बवाल: हर्षित राणा को आउट कर आपा खो बैठे पाकिस्तानी खिलाड़ी, मैदान पर मची अफरा-तफरी
कनाडा के डिनर में ट्रंप की एंट्री: हैंडशेक से मचाया हंगामा, उड़ाया मजाक
हैदराबाद में बसा काशी , राजामौली की फिल्म का भव्य सेट एप्पल मैप्स पर हुआ लीक!
अनंत सिंह की बेटी की शादी: हल्दी की रस्म शुरू, लेकिन बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा हाई-प्रोफाइल जश्न
अयोध्या से जनकपुर तक सरयू-कमला एक्सप्रेस का आगाज़: त्रेतायुग के रिश्ते को मिली आधुनिक रफ्तार