गंगा नदी पर बने नए पुल के नामकरण और उद्घाटन को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर सम्राट चौधरी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पुल का नाम नीतीश सेतु रखने में कोई बुराई नहीं है और इसका श्रेय पूरी तरह से नीतीश कुमार को जाना चाहिए।
नीतीश की देन है यह पुल प्रशांत किशोर ने राजद की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि पुल का निर्माण और उसकी परिकल्पना नीतीश कुमार की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा, जब इस पुल की कल्पना की गई थी, तब न भाजपा और न ही राजद उनके साथ थे। विरोध सिर्फ विरोध के लिए नहीं होना चाहिए।
बीजेपी पर क्रेडिट लेने का आरोप पीके ने सम्राट सरकार का समर्थन तो किया, लेकिन भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह पुल पहले ही जनता के लिए खुल चुका है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने जुलाई 2025 में ही इसका उद्घाटन कर दिया था, उस समय सम्राट चौधरी और नितिन नवीन भी मंच पर मौजूद थे।
उन्होंने तीखे लहजे में कहा, बीजेपी क्रेडिट लेने के लिए प्रधानमंत्री को बुलाकर फिर से उद्घाटन करवा रही है। जिस पुल का उद्घाटन साल भर पहले हो चुका हो, उसका दोबारा उद्घाटन करना प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
नीतीश कुमार की गैर-मौजूदगी पर सवाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नीतीश कुमार की अनुपस्थिति पर प्रशांत किशोर ने जदयू और भाजपा से जवाब मांगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस नेता के नाम पर पुल रखा गया, वे पटना में मौजूद होने के बावजूद उद्घाटन कार्यक्रम से गायब क्यों रहे?
पीके ने कहा, जदयू के नेताओं को इसका स्पष्टीकरण देना चाहिए। वे नीतीश कुमार के नाम पर ही सत्ता में हैं, तो फिर उनके नेता उद्घाटन में क्यों नहीं थे?
विपक्ष और तेजस्वी का विरोध दूसरी ओर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस उद्घाटन को नाटक करार दिया है। तेजस्वी का आरोप है कि डेढ़ साल से इस पुल का उपयोग जनता कर रही है, फिर मोदी सरकार अब इसका उद्घाटन क्यों कर रही है।
तेजस्वी ने यह भी मांग की थी कि इस पुल का नाम सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए था। राजद कार्यकर्ताओं ने पुल पर हंगामा भी किया और बैनर-पोस्टर फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।
*मोदी जी ने आज
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 21, 2026
➡️ बिहार में जिस पुल का उद्घाटन किया उसका 1 साल 5 महीने पहले ही उद्घाटन उपरांत ट्रैफ़िक परिचालन हो रहा है। पुल पर डेढ़ साल से प्रतिदिन लाखों वाहनों की आवाजाही हो रही है।
➡️ पुल का नामकरण सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज… pic.twitter.com/1y8xC9wWfK
एशिया कप: तिलक वर्मा का शतक गया बेकार, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया
आइजोल की खामोशी के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, ट्रैफिक के शोर से दूर इस शहर का अनुशासन जीत रहा दिल
हनुमान जी भारत के आयरन मैन हैं : रामायण में सनी देओल की कास्टिंग पर निर्माता का बड़ा खुलासा
दिलजीत के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बवाल: लात-घूंसे, ई-सिगरेट और प्रतिबंधित गानों पर छिड़ा विवाद
ट्रेन में हाई वोल्टेज ड्रामा: बिना टिकट सफर कर रहे थे आर्मी जवान, महिला TTE से तीखी बहस का वीडियो वायरल
राष्ट्रपति भवन में नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का भव्य स्वागत, आज मोदी के साथ महा-मंथन
एशिया कप: मैदान पर भिड़े भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, कप्तान तिलक वर्मा ने संभाला मोर्चा
बाबा रामदेव का बागेश्वर धाम सरकार पर तीखा प्रहार: पाखंडी, पहले खुद को बचा ले
अयोध्या से जनकपुर तक सरयू-कमला एक्सप्रेस : रिश्तों की नई पटरी पर भारत-नेपाल
NCERT की किताबों पर क्वालिटी क्राइसिस : खराब प्रिंटिंग पर भड़के अभिभावक, सख्त कार्रवाई के मूड में काउंसिल