उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पाती साझा की है। इस पत्र में उन्होंने मां के प्रति अपना अगाध प्रेम, सम्मान और संन्यासी जीवन के बीच के उस कठिन पल को याद किया है, जब उन्होंने अपनी मां से भिक्षा मांगी थी।
सीएम योगी ने लिखा कि मां केवल जीवन देने वाली नहीं, बल्कि जगत-जननी है। उन्होंने कहा कि मां के होने का अर्थ भावनात्मक सुरक्षा और बिना शर्त मिलने वाला प्रेम है। उनके जाने का मतलब केवल एक व्यक्ति का खोना नहीं, बल्कि सिर से ममता की गहरी छांव का हट जाना है। उन्होंने कहा कि दुनिया में मां हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन एक मां की जगह कोई नहीं ले सकता।
मुख्यमंत्री ने एक पुराना प्रसंग साझा करते हुए बताया कि संन्यास लेने के तीन साल बाद जब वह भगवा वस्त्र पहनकर अपने घर (पंचूर) पहुंचे, तो मां को देख उनकी भावनाएं उमड़ पड़ी थीं। उन्होंने परंपरा का निर्वहन करते हुए मां से भिक्षा मांगी।
मां का सवाल था— बेटा, यह क्या हाल बना रखा है? घर में क्या कमी थी? तब योगी जी ने उत्तर दिया था, मां, संन्यास मेरा धर्म है। एक योगी की भूख केवल भिक्षा से मिटती है। उस दिन मां की ममता ने संन्यासी पुत्र के कठिन संकल्प का सम्मान किया था और उन्हें भिक्षा दी थी।
सीएम योगी ने इस दुखद घड़ी में प्रदेशवासियों से एक आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मां के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह किसी निराश्रित या वंचित मां का सहारा बनेगा। उन्होंने अपील की कि समाज के हर व्यक्ति को दुखियारी माताओं के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करना चाहिए।
पत्र के अंत में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मातृ ऋण एक ऐसा कर्ज है, जिसे कोई भी कभी चुका नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए वह प्रदेश की मातृशक्ति की सेवा करके ही उस ऋण को उतारने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। उनके इस संदेश ने न केवल उनके प्रति लोगों की संवेदनाएं जगाई हैं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति समाज को एक बड़ा संदेश भी दिया है।
सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं। कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते। हां, हम अपना कर्तव्य अवश्य निभा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद प्रदेश की मातृशक्ति के लिए यही कर्तव्य निभाने का प्रयास कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2026
प्रत्येक माँ के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि… pic.twitter.com/oS6LYxGryq
तिलक वर्मा का वन-मैन शो : पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर जीता दिल, टीम इंडिया को मिली हार
बिग बॉस के घर में चमकी काजी तौकीर की किस्मत, सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर!
वोट नहीं तो रोशनी नहीं: हार से बौखलाकर हटवाई गई 50 स्ट्रीट लाइटें
रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन: GST की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी 24 घंटे के भीतर सस्पेंड
मां ई-रिक्शा चलाने गई, पीछे से गायब हुआ 8 महीने का बच्चा; दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस
सुकमा पुलिस का ऑपरेशन आगाज : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 किलो गांजा के साथ 5 गिरफ्तार
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका: न्यूजीलैंड में शतक जड़कर रचा ऐसा इतिहास, जो किसी एशियाई विकेटकीपर के लिए रहा नामुमकिन
क्या अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को किया चुप ? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस
ई-कॉमर्स में बड़ा फ्रॉड: 550 डिब्बों में लौटे नए जूतों की जगह पुराना कबाड़ , सेलर के उड़े होश
बुलंदशहर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 3 साल की मासूम की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या, अंगुलियां काटकर निकाला खून