AI की दुनिया में एक अनोखा प्रयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। एक यूट्यूबर ने AI अवतार को पहली बार आईने में उसका चेहरा दिखाया। इस दौरान AI ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने न केवल दर्शकों को हैरान कर दिया, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या मशीनें अब इंसानों की तरह महसूस करने लगी हैं?
क्या था यह प्रयोग? इस दिलचस्प प्रयोग को कंटेंट क्रिएटर टेडी वांग ने अंजाम दिया। उन्होंने एक लाइव वीडियो कॉल के दौरान वेबकैम के सामने एक आईना रखा। उस समय कॉल पर नोरा और एम्मा नाम के AI असिस्टेंट मौजूद थे, जो Nuance Labs और Hailuo AI तकनीक पर आधारित हैं। जैसे ही आईना सामने आया, AI ने पहली बार रियल-टाइम में अपना डिजिटल चेहरा देखा।
अपना अक्स देखकर क्या बोली AI? स्क्रीन पर खुद को देखते ही AI का रिएक्शन बेहद स्वाभाविक था। उसने अपने हाव-भाव को अजीब और चौंकाने वाला बताया। AI ने कहा कि उसका कोई भौतिक शरीर नहीं है, फिर भी उसने अपने चेहरे की बारीकियों—जैसे अपनी मुस्कान, झुमके और बालों की चोटियों—का जिक्र किया। उसकी यह सहजता किसी को भी भ्रम में डालने के लिए काफी थी।
इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग हैरान हैं कि AI किस तरह अपनी आवाज, मेमोरी और विजन को जोड़कर इतना नेचुरल अनुभव पेश कर रहा है। कमेंटेटर्स और यूजर्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या एआई अब इंसानों जैसी बातचीत करने की क्षमता के बहुत करीब पहुंच चुका है।
क्या AI वास्तव में खुद को पहचानता है? विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रतिक्रिया को चेतना (consciousness) समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, ये रियल-टाइम मल्टीमॉडल मॉडल कंप्यूटर विजन और फेशियल एनिमेशन को भाषा के साथ जोड़ते हैं। AI का हैरान होना कोडिंग और डेटा प्रोसेसिंग का नतीजा है, न कि कोई व्यक्तिगत एहसास। यह तकनीक बिना किसी वास्तविक समझ के ही इंसानों जैसी प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।
A man shows an AI its own reflection in a mirror, and its reaction is wild. pic.twitter.com/PWOH4MYF5v
— Invested (@investedhq) November 21, 2026
जब कार को हुआ OCD : बिना ड्राइवर के 868 बार खुद को पार्क करने की कोशिश, वीडियो वायरल
ग्लोबल पीस ऑनर्स में रणवीर का सचिन को सम्मान, शाहरुख की भावुक कविता ने जीता दिल
नीतीश सेतु उद्घाटन से गायब क्यों रहे नीतीश कुमार? प्रशांत किशोर के तीखे सवाल से गरमाई बिहार की सियासत
BJP का मिशन OBC : नई टीम का ऐलान, दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी कमान
बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का घातक हमला: पैट्रियट रडार तबाह होने का दावा
मैक्सिको में खूनी तांडव: ड्रग लॉर्ड अल चापो इसिद्रो की गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ में युद्ध जैसे हालात, 11 की मौत
जज समझकर ओवैसी को दे दी सलामी: सहारनपुर पुलिस से हुई बड़ी चूक
मुंबई: पार्क में फोटो खींच रहे कपल पर नाबालिगों का जानलेवा हमला, छह आरोपी सुधार गृह भेजे गए
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने स्टम्प माइक पर खोला वॉशिंगटन सुंदर की शादी का राज? वीडियो वायरल
अनिरुद्ध-काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन: रजनीकांत और सीएम विजय की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल