जन नायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर बढ़ा विवाद बिहार से पंजाब जा रही जन नायक एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला और रेलवे पुलिस (GRP) के जवान के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला ट्रेन के मुरादाबाद के पास पहुंचने पर शुरू हुआ, जहां सीट देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
बच्चे की गोद में महिला के लिए मांगी थी जगह पुलिस के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात एस्कॉर्ट कर्मियों ने एक महिला की मदद करते हुए उसे सीट देने को कहा, जिसकी गोद में बच्चा था। दूसरी महिला ने सीट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस का आरोप है कि तीन महिलाओं ने सिपाहियों के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल छीनकर वर्दी तक फाड़ दी।
वायरल वीडियो में दिखी अमानवीयता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो में एक जीआरपी सिपाही महिला पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसाता नजर आ रहा है। पिटाई इतनी बेरहम थी कि महिला का सिर फट गया और खून बहने लगा। पीड़िता रूबी की बेटियां अपनी मां को बचाने के लिए सिपाही से गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन सिपाही का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले में जीआरपी ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने पीड़िता के साथ मौजूद दो पुरुषों और चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, घटना में शामिल जीआरपी के दो कांस्टेबल (ललित और अजय) पर महिला को पीटने का आरोप है। आरोपी जीआरपी कर्मियों को नजीबाबाद में ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया है।
पुलिस की वर्दी पर उठे सवाल रक्षा करने वाली पुलिस का यह हिंसक रूप अब बड़े सवाल खड़े कर रहा है। जहां एक ओर सिपाही पर महिला को लहूलुहान करने का आरोप है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी यात्रियों पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। फिलहाल, नजीबाबाद जीआरपी मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
*WOMAN ALLEGES ASSAULT BY GRP CONSTABLES ON TRAIN!
— Subhankar Bera (@subhankar_org) November 21, 2026
A seat dispute aboard Jananayak Exp. (15211) near #UP s Najibabad turned violent. The woman alleges constables assaulted her; GRP personnel made counter-allegations. 2 men arrested as probe continues. #WomenSagety @RailMinIndia pic.twitter.com/o4fzrt2e6f
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: बल्क टिकट बुकिंग की सीमा खत्म, अब एक साथ बुक करें अनलिमिटेड सीटें
मधुबनी में फिल्मी गुंडागर्दी: रेस्टोरेंट में नकाबपोशों का तांडव, CCTV देख दहल जाएंगे आप
ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप: बिना मैच खेले पाकिस्तान को ट्रॉफी, भारतीय टीम का जोरदार विरोध
सूर्यकुमार यादव का करियर खत्म? BCCI ने लिया बड़ा फैसला, टीम इंडिया में वापसी नामुमकिन!
नम आंखों से माँ को अंतिम विदाई: सीएम योगी ने अर्थी को दिया कंधा, गम में डूबा पूरा देश
बीच सड़क पर मचाया बवाल, अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाले युवक का दावा- मुझमें अल्लाह आ गए थे
मुंबई के पार्क में कपल से दरिंदगी: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से पीटा
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026: धुरंधर का जलवा, समय रैना ने भी मारी बाजी
भिवंडी में आग का तांडव: स्क्रैप गोदाम से उठी लपटों ने ली 7 घरों की बलि
रुको! GTA 6 में राघव चड्ढा का जलवा , AAP ने शेयर किया अनोखा AI वीडियो