मांड्या: कर्नाटक के मांड्या शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महावीर सर्कल पर एक युवक ने बीच सड़क पर न केवल ट्रैफिक रोका, बल्कि बस के सामने खड़े होकर जोर-जोर से धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? घटना उस समय हुई जब एक केएसआरटीसी (KSRTC) बस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक में रुकी थी। बाइक सवार उमर फारूक नाम के युवक ने अचानक बस के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। इसके बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर अल्लाह हू अकबर और नारा-ए-तकबीर के नारे लगाने लगा। इस हरकत से वहां मौजूद वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही मांड्या ईस्ट पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि, नारेबाजी के तुरंत बाद युवक वहां से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर उसे जल्द ही खोज निकाला। मांड्या की एसपी वीजे शोभारानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर सार्वजनिक उपद्रव का मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में उगला अजीब सच पुलिस की हिरासत में आने के बाद उमर फारूक ने बेहद अजीब बयान दिया। उसने दावा किया कि उस वक्त उसके अंदर अल्लाह का प्रवेश हो गया था, जिसके प्रभाव में उसने यह सब किया। युवक का कहना है कि उसे घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं है।
मानसिक तनाव की जताई आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उमर फारूक लंबे समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है। उसकी निजी जिंदगी भी उथल-पुथल भरी रही है—उसकी दो शादियां हुई हैं और दूसरी पत्नी ने उस पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का भी यही तर्क है कि घरेलू विवादों और मानसिक तनाव के कारण उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कर्नाटक के मांड्या में, उमर फारूक ने ट्रैफिक के बीच अपनी बाइक रोकी, एक बस के सामने खड़ा हो गया और अल्लाहु अकबर तथा नारा-ए-तकबीर के नारे लगाए।
— Singh am (@ASD24X7) November 21, 2026
इससे यात्री और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इसके बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गया। pic.twitter.com/MTUHqkDknl
पेरू में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके, 6.7 की तीव्रता से थरथराई धरती
रामकाज पूरा होने तक विश्राम नहीं: मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया हनुमान भक्ति का मंत्र
जहरीली शराब का काल: आखिर शरीर में कैसे जहर बन जाता है मेथनॉल?
बिग बॉस 20: क्या माही विज का सफर हुआ खत्म? काजी तौकीर के गेम पर मंडराया खतरा!
सिराज पर विवाद: इमरान मसूद के धार्मिक बयान पर अपनी ही पार्टी की सांसद ने लगाई फटकार
केएल राहुल ने ग्लेन फिलिप्स को क्यों किया ड्रिंक्स पिलाने का वादा? जानिए वेलिंग्टन टेस्ट का मजेदार किस्सा
रेलवे ट्रैक पर फंसी जान: बुजुर्ग के गिरते ही फरिश्ता बनकर दौड़ा पुलिसवाला, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
पत्नी रो रही थी, पापा दुखी थे... : आरोपों के बीच गौतम गंभीर का वह फोन कॉल जिसने सरफराज खान को संभाला
जीरकपुर एनकाउंटर: ASI इकबाल हत्याकांड का मुख्य शूटर हरप्रीत गिरफ्तार, होटल में प्रेमिका के साथ था मौजूद
कानून से नहीं बच पाएंगे साइबर अपराधी , FBI चीफ काश पटेल ने दी कड़ी चेतावनी