फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) ने अपने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले नेशनल क्राइम इंफॉर्मेशन सेंटर (NCIC) में संभावित साइबर सेंधमारी की जांच शुरू कर दी है। यह डेटाबेस पूरे अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की रीढ़ माना जाता है।
NCIC डेटाबेस क्यों है बेहद संवेदनशील? NCIC एक ऐसा डिजिटल नेटवर्क है जो संघीय, राज्य और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आपस में जोड़ता है। इसमें अपराधियों के वारंट, बैकग्राउंड चेक और सुरक्षा से जुड़ी बेहद गोपनीय जानकारियां मौजूद होती हैं। इस डेटाबेस में सेंधमारी का मतलब है कि अपराधियों के हाथ सुरक्षा तंत्र की सबसे संवेदनशील फाइलें लग सकती हैं।
बढ़ती साइबर घटनाओं से बढ़ी चिंता हाल के महीनों में अमेरिकी सरकारी संस्थानों पर साइबर हमलों का सिलसिला सा बढ़ गया है। इससे पहले नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम भी तकनीकी खामियों और हमलों का शिकार हुए हैं। अब FBI के डेटाबेस पर मंडराता खतरा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
ऑपरेशन विंटर शील्ड के जरिए पलटवार FBI डायरेक्टर काश पटेल ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन विंटर शील्ड शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि ट्रंप प्रशासन के नेतृत्व में अब साइबर अपराधियों के खिलाफ रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक नीति अपनाई जाएगी।
पटेल ने चेतावनी दी कि अमेरिकियों और सरकारी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हैकर्स को इसके गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। एजेंसी अब अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर इन नेटवर्क को सुरक्षित करने में जुटी है।
पुराने जख्म और हैकर्स की चुनौती यह पहली बार नहीं है जब FBI का सिस्टम निशाने पर आया है। सितंबर में शाइनीहंटर्स नाम के ग्रुप ने FBI की रिक्रूटमेंट वेबसाइट के जरिए एजेंसी के कर्मचारियों का संवेदनशील निजी डेटा चुराया था।
इससे पहले 2023 में न्यूयॉर्क स्थित FBI फील्ड ऑफिस के सिस्टम को हैक किया गया था। उस सिस्टम में बच्चों के यौन शोषण और कुख्यात जेफरी एपस्टीन केस से जुड़ी संवेदनशील तस्वीरें और फाइलें मौजूद थीं।
हालांकि, FBI ने अभी तक इस नवीनतम संभावित सेंधमारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच के दायरे में आने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
Under President Trump’s leadership, this FBI is taking the fight to cyber criminals around the world.
— FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) November 20, 2026
Through Operation Winter Shield, we’re going on offense against cyber threats, strengthening our nation’s defenses, and working with our partners to protect American businesses,… pic.twitter.com/HuWs2LUK7C
पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अनिल कपूर; कला, AI और नेपोलियन के दौर पर हुई खास चर्चा
भारतीय गेंदबाजों का कहर: नेपाल को 26 रनों पर समेटा, एशिया कप में भारत की 306 रनों से ऐतिहासिक जीत
मैं सिराज को पसंद करता हूं, लेकिन... : मोहम्मद सिराज की टीम से छुट्टी पर कपिल देव का बड़ा बयान
नम आंखों से माँ को अंतिम विदाई: सीएम योगी ने अर्थी को दिया कंधा, गम में डूबा पूरा देश
2035 तक इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म: अमेरिकी राजनीति में हलचल, ‘ज्यादा बच्चे पैदा करने’ की उठी मांग
वायरल वीडियो: महिंद्रा के काले घोड़े के आगे BMW ड्राइवर ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से कर दिया इनकार
गोल्डी बराड़ पर अमेरिका ने कसा शिकंजा: FBI की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम घोषित
मुंबई: पार्क में कपल पर 8 लड़कों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
गोवा में सिनेमा का महाकुंभ: 57वें IFFI का भव्य आगाज, सीमाओं से परे गूंजी कहानियों की गूंज
MPPSC 2027: अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया आधिकारिक कैलेंडर