मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की रौनक है। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने खास अंदाज में वहां पहुंचकर महफिल लूट ली।
अनोखा स्वागत और अंग्रेजी का तड़का खेसारी लाल जब अनंत सिंह के गांव नदवां स्थित उनके आवास पहुंचे, तो उनका स्वागत काफी चर्चा में आ गया। अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने जैसे ही उनसे अंग्रेजी में बातचीत शुरू की, खेसारी लाल थोड़े असहज नजर आए।
शिवांगी ने उनसे कहा, आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू और फिर पूछा, यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम? इस पर खेसारी लाल ने अपने ठेठ भोजपुरी अंदाज में तपाक से कहा, अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई! यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो यह मजेदार वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि खेसारी लाल की यह प्रतिक्रिया सुनकर शिवांगी ने तुरंत अपनी बात हिंदी में दोहराई और पूछा, आप यहां पहली बार आए हैं अंकल? इस पर खेसारी ने सहजता से जवाब दिया, हां, पहली बार आ रहा हूं।
शादी की तैयारियों में जुटे हैं अनंत सिंह जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव में होगी, जबकि 20 नवंबर को तिलक का कार्यक्रम रखा गया है।
खेसारी लाल यादव को अनंत सिंह ने वीडियो कॉल के जरिए शादी का निमंत्रण दिया था। हालांकि, अपनी व्यस्तता के चलते खेसारी समय निकालकर 19 नवंबर को ही उनके घर पहुंच गए ताकि परिवार को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं दे सकें।
कल खेसारी लाल यादव, बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर गए। उनके स्वागत में अनंत सिंह की बेटी इंग्लिश में बोली। खेसारी लाल बोले हिंदी में बोलो ???? @grok https://t.co/MHaQBNDQLI
— ???? ????? (@Jatayadav66) November 20, 2026
40 साल तन्हाई, फिर मौत: मां की अंतिम विदाई का इंतज़ार करती रही ललिता, बेटियों का पता नहीं
दुनिया की चहेती हिप्पो ‘फियोना’ का दुखद अंत: एक छोटी सी गलती बनी मौत की वजह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पाक मंत्री, कभी दी थी हाथ काटने की धमकी
मंच पर राजा भैया ने पवन सिंह से छीना माइक, बगल में खड़े धीरेंद्र शास्त्री रह गए हैरान!
सम्राट चौधरी के सुरक्षा घेरे में मंत्री को रोका जाना: क्या यह महज एक मानवीय चूक है?
अनुभव की अनदेखी या ओवर-स्मार्टनेस? सिराज और जडेजा को बाहर कर बुरी तरह फंसी टीम इंडिया
आतंकवाद बंद करो, तभी होगी बातचीत : अमेरिका में राहुल गांधी की पाकिस्तान को दो टूक
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा, जानिए कब और कहां देखें इंडिया ए बनाम नेपाल का लाइव एक्शन
चक्रवात अकवान का कहर: वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें रद्द, यातायात पूरी तरह ठप
₹1000 की शर्त और एक अनोखा कांड : वीडियो देख लोग पकड़ रहे हैं अपना सिर!