बांग्लादेश फिर से गृहयुद्ध जैसी स्थिति की ओर बढ़ता दिख रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की जल्द स्वदेश वापसी के ऐलान के बाद देश में राजनीतिक तनाव चरम पर है। अवामी लीग के कार्यकर्ताओं द्वारा बुलाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं ने पूरे मुल्क को दहला दिया है।
मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर पर हमला बुधवार देर रात चटगांव में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के पैतृक आवास को निशाना बनाया गया। बदमाशों ने घर के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगा दी। पुलिस को संदेह है कि यह एक सुनियोजित हमला था। गश्त कर रही टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गोपालगंज से ढाका तक आगजनी शेख हसीना के समर्थकों ने गोपालगंज में पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया। तुंगीपाड़ा और काशियानी में भी जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई। राजधानी ढाका में देसी बमों के धमाकों से दहशत का माहौल है। नराइल जिले में हसीना समर्थकों और बीएनपी (BNP) कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प में दो लोगों की जान चली गई है।
3,000 सुरक्षा बलों की तैनाती, फिर भी बेकाबू हालात हिंसा को रोकने के लिए तारिक रहमान सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। संवेदनशील जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 96 प्लाटून यानी करीब 3,000 जवानों को तैनात किया गया है। अकेले ढाका में 23, गोपालगंज में 27 और चटगांव में 15 प्लाटून तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद उपद्रवियों के हौसले बुलंद हैं।
सरकार की सख्त चेतावनी अराजकता पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। पिछले 24 घंटों में ढाका से ही अवामी लीग के 107 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने संकेत दिए हैं कि अब कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शेख हसीना की वापसी से पहले का यह घटनाक्रम बांग्लादेश के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
*The banned @albd1971 s politics of arson and destruction has once again been exposed in Gopalganj. Its activists, using mosque loudspeakers to mobilise, attacked Tungipara Police Station and set it on fire, completely destroying it. They also attacked and torched the homes of BNP… pic.twitter.com/4s6FsYmhj1
— Bangladesh Nationalist Party-BNP (@bdbnp78) November 18, 2026
180 टन के भीमकाय बोइंग 747 को सिर्फ 2 पहियों पर खींच ले गई BYD की SUV, इलेक्ट्रिक पावर का दिखा दम
अंतागढ़: ऐतिहासिक स्कूल में छात्राओं ने मांगा शौचालय, हेडमास्टर बोले- खुद पैसे जुटाकर बनवा लो
बुलंदशहर एनकाउंटर: दिल्ली में सनसनी फैलाने वाला गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर
गायब क्यों है कड़ाके की ठंड? चक्रवात अकवान और मौसम के बदले मिजाज का पूरा सच
नन्ही मालती का जादू: मां प्रियंका चोपड़ा के सेट पर बनीं प्रोड्यूसर , अपनी आवाज में गाया गायत्री मंत्र
मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हत्या का आरोपी गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पाक मंत्री, कभी दी थी हाथ काटने की धमकी
गोरखपुर: अखिलेश यादव के रोड शो में किशोर की मौत, आयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को रोका, भड़की JDU; रोहिणी आचार्य ने उठाए नीतीश के ‘स्वाभिमान’ पर सवाल
पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का दो-टूक जवाब: आतंक खत्म हो, तभी चर्चा संभव