भारत के पूर्वी तट पर कुदरत का कहर जारी है। पिछले 24 दिनों में तीसरे चक्रवाती तूफान अकवान ने दस्तक दे दी है। अर्नव और मुरासु के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण समुद्री तूफान अकवान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक यह तूफान दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के यानम के बीच, गोपालपुर के समीप तट से टकराएगा। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो 110 किमी प्रति घंटा तक के झोंके ले सकती है। गोपालपुर और पुरी के तटीय इलाकों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है।
संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। अब तक करीब 1 लाख लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रशासन का पूरा ध्यान गंजम जिले पर है, जहां 36 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। राज्य में 74 एनडीआरएफ (NDRF) और ओड्राफ (ODRAF) की टीमें मुस्तैद हैं।
खतरे को देखते हुए प्रभावित जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने को कहा है। इसके अलावा नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क और भितरकनिका नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। समुद्र में गए मछुआरों को 21 नवंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
चक्रवात के कारण 39 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने 19-20 नवंबर को भुवनेश्वर-पलासा, कटक-गुनुपुर और विशाखापत्तनम-किरंदुल जैसी कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं, हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस और एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें 8 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ को रास्तों में नियंत्रित किया जा रहा है।
तूफान की दिशा ओडिशा की ओर मुड़ने से आंध्र प्रदेश के लिए खतरे की गंभीरता थोड़ी कम हुई है। अब राज्य के केवल तीन जिलों—श्रीकाकुलम, विजयनगरम और पार्वतीपुरम मन्यम—में रेड अलर्ट है। पहले जिन अन्य जिलों में रेड अलर्ट था, उन्हें अब ऑरेंज अलर्ट में तब्दील कर दिया गया है।
ईरान द्वारा सुझाया गया नाम अकवान , फारसी महाकाव्य शाहनामा के एक पात्र से प्रेरित है। पिछले 28 अक्टूबर से लेकर अब तक भारत के पूर्वी तट से टकराने वाला यह तीसरा चक्रवात है, जो बंगाल की खाड़ी में बनी असामान्य मौसमी स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तट से टकराने के बाद यह तूफान तेजी से कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा।
*The Severe Cyclonic Storm “Akvan” [Pronunciation: Akvan] over the westcentral Bay of Bengal moved northwards with the speed of 13 kmph during past 06 hours and lay centered at 1730 hours IST of today, the 19th November, 2026 over the same region, near Latitude 16.1°N and… pic.twitter.com/CVOB4ukQIL
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 19, 2026
गोरखपुर हादसा: मुख्यमंत्री योगी ने बताया हत्या , अखिलेश ने कहा साजिश , 66 लोगों पर FIR दर्ज
जहरीली हवा में फेफड़ों की रक्षा: डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, प्रदूषण के असर से मिलेगा बचाव
राहुल गांधी का बड़ा बयान: पुतिन को बताया गहरा भू-राजनीतिक विचारक , पश्चिमी नेतृत्व पर उठाए सवाल
सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मी ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया धक्का: वीडियो वायरल होने के बाद SSG ने मानी अपनी गलती
काशी की शान: त्रिशूल और डमरू की थीम वाला वाराणसी का नया स्टेडियम तैयार, जानिए 5 खास बातें
गोरखपुर हादसे पर सियासत: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया निम्न दर्जे की राजनीति का आरोप
ट्रंप की चीन यात्रा: पत्रकारों के फोन हुए जब्त, सवाल पूछने पर कवरेज से मिली बेदखली
अमेजन के जंगलों से अचानक बाहर आए 20 आदिवासी, खाना मांगकर लौटे; आखिर क्यों है यह चिंता की बात?
जाको राखे साइयां मार सके न कोय! मासूम की जान बचाने के लिए देवदूत बनकर आया मोर
नई Toyota Innova Hycross का नया अवतार: शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ होगी धमाकेदार एंट्री