हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का एक बयान प्रदेश की राजनीति में तूफान लेकर आया है। ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान पर की गई उनकी टिप्पणी से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव गहरा गया है। भाजपा ने इसे भारतीय सेना के अपमान से जोड़ते हुए मंत्री से इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग की है।
विधानसभा में क्यों उठा बवाल? बुधवार को सदन में नियम-67 के तहत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने राफेल विमान सौदे की कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा, 700 करोड़ का जहाज 2300 करोड़ में क्यों खरीदा गया? क्या वह सोने-चांदी का जेट था? और क्या उस राफेल ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए? हमारे छक्के उल्टे छूट गए।
भाजपा का तीखा प्रहार भाजपा ने इस बयान को सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान करार दिया है। पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो जारी कर कहा गया कि कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक विरोध में गरिमा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के लिए राजनीति देश और जवानों के सम्मान से ऊपर हो गई है।
जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री से सीधा सवाल नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाने पर लिया है। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्री के इस शर्मनाक बयान का समर्थन करते हैं? ठाकुर ने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर बोलते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
राफेल सौदे के आंकड़ों पर विवाद राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मंत्री के दावों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि रक्षा सौदों में केवल विमान की कीमत नहीं, बल्कि हथियार प्रणालियों, प्रशिक्षण और रखरखाव की लागत भी शामिल होती है। महाजन ने मंत्री को चुनौती दी कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार के ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करें, अन्यथा इस तरह की बयानबाजी से बचें।
क्या अब माफी मांगेंगे मंत्री? फिलहाल यह मुद्दा हिमाचल की राजनीति का सबसे गर्म विषय बन चुका है। भाजपा इस मामले को यहीं छोड़ने के मूड में नहीं है और मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग कर रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जगत सिंह नेगी अपने बयान पर माफी मांगते हैं या सरकार इस विवाद को शांत करने के लिए कोई आधिकारिक स्टैंड लेती है।
विधानसभा सदन में कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) November 19, 2026
ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम पर ऐसी टिप्पणी करके कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया है कि उसके लिए राजनीति देश और जवानों के सम्मान से ऊपर है।
आख़िर जब-जब देश की सुरक्षा और सेना के… pic.twitter.com/O4bGyQhCBu
लाइवस्ट्रीम के दौरान QR कोड दिखाना पड़ा भारी, स्ट्रीमर को चुकाना पड़ा 10 लाख से ज्यादा का बिल
कूनो में गूंजी किलकारियां: चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 62, भारत में जन्में 43 नन्हे मेहमान
कुंडा की रामकथा में गोल्डनमैन की धांसू एंट्री: सवा 6 किलो सोना पहनकर पहुंचे बिहार के किसान
पाकिस्तान से दोस्ती और वोट चोरी का मुद्दा: अमेरिका में राहुल गांधी की दो टूक
वो कौन हैं? : चीन में डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के साथ छेड़ा मज़ाक, वर्ल्ड लीडर्स की मुलाकात चर्चा में
मेरी हत्या के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी : चंद्रशेखर आजाद पर एक्स गर्लफ्रेंड का सनसनीखेज आरोप
रोहिंग्या नरसंहार: म्यांमार को ICJ ने माना दोषी, भारत के लिए क्या हैं चुनौतियां?
सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को रोका, भड़की JDU; रोहिणी आचार्य ने उठाए नीतीश के ‘स्वाभिमान’ पर सवाल
अनुभव की अनदेखी या ओवर-स्मार्टनेस? सिराज और जडेजा को बाहर कर बुरी तरह फंसी टीम इंडिया
क्वाड समिट: मोदी की ‘बॉडी लैंग्वेज’ ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने की चर्चा