सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर गिरते ही सुरक्षित हो जाता है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही राइडर गिरता है, उसके हेलमेट से एक विशाल एयरबैग निकलता है जो पल भर में उसके पूरे शरीर को ढंक लेता है। आइए जानते हैं कि क्या यह सच है या सिर्फ एक कल्पना।
वीडियो में एक बाइक सवार को गिरते हुए दिखाया गया है, जहां हेलमेट से निकला एयरबैग उसे जमीन से टकराने से बचा लेता है। गिरने के कुछ सेकंड बाद एयरबैग खुद-ब-खुद पिचक जाता है। इंटरनेट पर इस तकनीक के लिए चीन की Lanxi Yema Motorcycle Fittings और Yanfeng Automotive जैसी कंपनियों का नाम लिया जा रहा है।
दवा किया गया है कि यह कोई क्रांतिकारी आविष्कार है, लेकिन हकीकत यह है कि इन कंपनियों ने ऐसी किसी तकनीक को बनाने या विकसित करने की कोई घोषणा नहीं की है। न ही बाजार में इसका कोई प्रमाणित प्रोडक्ट मौजूद है और न ही किसी स्वतंत्र एजेंसी ने इसका कोई टेस्ट किया है।
इस वीडियो की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के पीछे ठोस कारण हैं। हेलमेट पर चीन की कंपनी के बजाय इटली के मशहूर ब्रांड AGV का लोगो नजर आ रहा है। साथ ही, राइडर ने जो सूट पहना है, वह Dainese ब्रांड का है। इन विरोधाभासों से साफ पता चलता है कि यह वीडियो किसी कंपनी का ऑफिशियल डेमो नहीं है।
तकनीक के जानकारों का मानना है कि यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाया गया हो सकता है। आज के समय में AI के जरिए ऐसे हाइपर-रियल वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया है। वीडियो का लुक और एयरबैग का अचानक से गायब होना इसके फेक होने की पुष्टि करता है।
बता दें कि एयरबैग तकनीक बाइकर्स के लिए नई नहीं है; बाजार में एयरबैग जैकेट और वेस्ट पहले से मौजूद हैं। साल 2022 में भी कुछ कंपनियों ने एयरबैग वाले हेलमेट के कॉन्सेप्ट पेश किए थे, लेकिन वे इस वायरल वीडियो से बिल्कुल अलग थे।
फिलहाल, इस वीडियो को एक असली प्रोडक्ट मानने की गलती न करें। किसी भी ऐसी तकनीकी खबर पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करना ही बेहतर है।
A Chinese company testing out helmets with built in airbags! Such a clever idea https://t.co/LEGR3UYnDV
— HOW THINGS WORK (@HowThingsWork_) November 17, 2026
APEC शिखर सम्मेलन: ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात से बदलेंगे वैश्विक समीकरण, क्या भारत की बढ़ेगी चुनौती?
पंजाब का मिशन 2027 : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 42 दिग्गजों को सौंपी कमान
बांग्लादेश में भड़की बदले की आग: यूनुस का घर फूंका, 28 जिलों में बम धमाकों से दहल उठा देश
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास: जवागल श्रीनाथ को पछाड़कर बने टीम इंडिया के सुपरस्टार
GTA 6 स्टाइल में PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार: भारत अब एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है
अमेरिका में इतिहास रचने की दहलीज पर हकीम जेफ्रीस: पहले अश्वेत स्पीकर बनने की ओर कदम
11 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, बेटे बोले- टाइगर इज बैक
राहुल का अमेरिका में दहाड़: सिस्टम टूटने तक लड़ेंगे , आर्थिक संकट और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
ट्रंप का विजय स्मारक अधर में: कोर्ट ने निर्माण कार्य पर लगाई रॉक, झटका बरकरार
लाइवस्ट्रीम का डिजिटल प्रैंक पड़ा भारी: अमेरिकी स्ट्रीमर को चुकाना पड़ा 12,000 डॉलर का बिल