बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से तटों की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 20 नवंबर को नरसापुर (आंध्र प्रदेश) और पुरी (ओडिशा) के बीच टकरा सकता है।
मौसम विभाग ने अकवान को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके प्रभाव से हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है, जो झोंकों के दौरान 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। एक महीने के भीतर बंगाल की खाड़ी से उठा यह तीसरा चक्रवाती तूफान है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
चक्रवात के मद्देनजर रेल यातायात को भी प्रभावित किया गया है। एहतियात के तौर पर रेलवे ने तीन प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है:
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मलकानगिरी, कोरापुट, रायगडा, कालाहांडी और बालासोर सहित कई तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिला कलेक्टरों को आपातकालीन राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
चक्रवात से निपटने के लिए भारतीय नौसेना और आपदा राहत बल (NDRF) की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। तटीय क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का मुख्य फोकस लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और जान-माल की हानि को कम करने पर है।
*The #Severe #Cyclonic Storm “#Akvan” [Pronunciation: Akvan] over westcentral and adjoining central parts of south #Bay of #Bengal moved northwards with the speed of 05 kmph during past 06 hours and lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 18th November, 2026 over… pic.twitter.com/jxJ3vrMjZs
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 18, 2026
शुभमन गिल का मास्टर स्ट्रोक : वेलिंगटन में मिचेल के लिए बुना जाल, जायसवाल ने किया कमाल
कांग्रेस के नेताओं ने ही मोदी को जेल जाने से बचाया : वीरप्पा मोइली का बड़ा खुलासा
डॉक्टर ने मृत घोषित किया, मुर्दाघर में धड़क उठा दिल: 18 महीने के मासूम के साथ चमत्कार या बड़ी लापरवाही?
टीम इंडिया के साथ बेईमानी ? अंपायर के फैसले पर भड़के शुभमन गिल, मैदान पर हुआ जमकर विवाद
महिला कंडक्टर पर की अभद्र टिप्पणी, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए सहयात्री
प्याज के आंसू: 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, 200 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
लिटन दास का वर्ल्ड रिकॉर्ड : टेस्ट इतिहास में विकेट के पीछे रचा नया कीर्तिमान
यूपी कैबिनेट का बड़ा दांव: पंचायत चुनाव टले, महिलाओं को 15 लाख तक की मदद और विकास कार्यों पर मुहर
‘प्रेम’ की वापसी: सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस
सोनिया गांधी की किताब का विरोध पड़ा भारी: शिंदे गुट की प्रवक्ता ने अनजाने में फाड़ दी बाल ठाकरे की तस्वीर